Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग हादसा : बेंगलुरु के पर्यटकों की कार खाई में गिरी,…
कार गिरने से 8 पर्यटकों की मौत
कार गिरने से 8 पर्यटकों की मौत
दुर्ग

हादसा : बेंगलुरु के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, बच्चों समेत 8 की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में साच पास की ओर जा रही एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे बेंगलुरु के दो परिवारों के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी पर्यटक डलहौजी से टैक्सी बुक कर बर्फ देखने जा रहे थे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 31 May 2026, 05:00 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 12:04 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में घूमने आए बेंगलुरु के दो परिवारों की यात्रा एक भीषण सड़क हादसे में तब्दील हो गई। बैरागढ़–साच पास–किलाड़ मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक अर्टिगा कार लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चों समेत कुल 8 लोगों की मौत हो गई। सभी पर्यटक बेंगलुरु से हिमाचल की वादियों और बर्फबारी का आनंद लेने आए थे।

यह हादसा चंबा जिले के चुराह उपमंडल के कालावन क्षेत्र के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, दोनों परिवार शुक्रवार दोपहर डलहौजी पहुंचे थे और वहां से टैक्सी बुक कर साच पास की ओर रवाना हुए थे। उनका उद्देश्य ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फ और पहाड़ों का आनंद लेना था, लेकिन रात होते-होते यह यात्रा अंतिम सफर बन गई।

बताया जा रहा है कि रात के समय वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से सीधे गहरी खाई में जा गिरा। खाई इतनी गहरी और सीधी थी कि वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि उसमें सवार किसी भी व्यक्ति के बचने की संभावना नहीं रही।

जीपीएस लोकेशन से हुआ हादसे का खुलासा

हादसे का पता तब चला जब टैक्सी देर रात तक डलहौजी वापस नहीं लौटी। वाहन मालिक ने जब GPS लोकेशन चेक किया तो गाड़ी की लोकेशन कालावन क्षेत्र में एक ही जगह पर स्थिर दिखाई दी। शक होने पर स्थानीय स्तर पर खोज शुरू की गई। शनिवार दोपहर बाद पता चला कि वाहन गहरी खाई में गिर चुका है, जिसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। दुर्घटनास्थल बेहद दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में था, जहां पहुंचना बेहद कठिन था। खड़ी चट्टानें, फिसलन भरा रास्ता, गहरी खाई और खराब मौसम ने रेस्क्यू कार्य को और मुश्किल बना दिया। शनिवार को अंधेरा और नेटवर्क समस्या के कारण बचाव कार्य रोकना पड़ा। रविवार सुबह पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। खाई की गहराई को देखते हुए लोगों ने ह्यूमन चेन बनाई और रस्सियों की मदद से एक-एक कर सभी 8 शवों को सड़क तक पहुंचाया। यह अभियान कई घंटों तक चला।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। प्रशासन लगातार पीड़ित परिवारों के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में भिलाई मूल के अरविंद चंद्राकर, उनकी पत्नी पिंकी चंद्राकर, उनके बच्चे और अन्य परिजन शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी आधिकारिक सूची जारी नहीं की है। बताया जा रहा है कि परिवार लंबे समय से बेंगलुरु में रहकर नौकरी कर रहा था।

हिमाचल पुलिस ने इस दर्दनाक हादसे की जानकारी छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस को भी दी। इसके बाद शनिवार रात करीब 8 बजे दुर्ग पुलिस ने भिलाई में परिजनों को सूचना दी। कई परिजन हिमाचल के लिए रवाना हो चुके हैं।

हादसे के कारणों की जांच जारी

पुलिस इस भीषण हादसे के कारणों की जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, सड़क पर फिसलन, चालक को झपकी आने या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई। सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें