Wednesday, 28 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
NRC CG: नंदिनी कुमान में 4 महीने में 5 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने तेज की जांच Job Fraud: परिवहन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस Accident News: पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने पर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस Bilaspur News: दूध, घी और पनीर के सैंपल फेल, दीपावली से पहले खाद्य विभाग सख्त Crime News: कवर्धा में बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को बनाया निशाना Municipal Corporation: राजधानी में अब सड़क या नालियों में मलबा फेंका तो खैर नहीं! रायपुर नगर निगम लाया कड़े नियम, 1 लाख तक जुर्माने का प्रस्ताव NRC CG: नंदिनी कुमान में 4 महीने में 5 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने तेज की जांच Job Fraud: परिवहन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस Accident News: पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने पर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस Bilaspur News: दूध, घी और पनीर के सैंपल फेल, दीपावली से पहले खाद्य विभाग सख्त Crime News: कवर्धा में बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को बनाया निशाना Municipal Corporation: राजधानी में अब सड़क या नालियों में मलबा फेंका तो खैर नहीं! रायपुर नगर निगम लाया कड़े नियम, 1 लाख तक जुर्माने का प्रस्ताव
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Strong Winds Alert: बस्तर में भारी बारिश का संभाव…
Bastar Heavy Rain Alert and Disaster Preparedness(Image Source: Social Media)
Bastar Heavy Rain Alert and Disaster Preparedness(Image Source: Social Media)
राज्य सरकार

Strong Winds Alert: बस्तर में भारी बारिश का संभावना, प्रशासन ने की आपदा से निपटने की तैयारी

Strong Winds Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी के बाद बस्तर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। आपदा से निपटने के लिए राहत शिविर, अस्पताल, बिजली और दूरसंचार सेवाओं को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और NDRF की अतिरिक्त टीमें बुलाई गई हैं।

स
प्रकाशित: 28 Oct 2026, 04:45 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Strong Winds Alert: मौसम विभाग द्वारा 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, मूसलाधार बारिश और जलभराव की चेतावनी जारी करने के बाद जिला प्रशासन द्वारा सजगता बरतने सहित किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए समुचित तैयारी कर ली गई है। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा कक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जिला पंचायत सीईओ तन्मय खन्ना ने निर्देशित किया कि  पूर्व तैयारी आपदा के अनुमान से कहीं अधिक मजबूत होनी चाहिए, ताकि जनहानि न हो और जीरो कैजुअल्टी सुनिश्चित किया जा सके। बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन के तहत विशेष रूप से अत्यधिक संवेदनशील इलाकों से नागरिकों को समय रहते राहत शिविरों में पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। 

NDRF की अतिरिक्त टीमें तैनात

स्वास्थ्य अमले को हाई अलर्ट पर रखते हुए सभी अस्पतालों में पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। किसी भी मानवीय संकट को टालने के लिए प्रसव की संभावित तारीख वाली गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को पहले से ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में शिफ्ट किया जा रहा है। बुनियादी सेवाओं को सुचारु रखने के मकसद से बिजली और दूरसंचार विभागों को विशेष मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पेड़ या खंभे गिरने की स्थिति में नेटवर्क और बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल की जा सके। मार्गों को निर्बाध रखने के लिए तकनीकी दल तैनात रहेंगे और राहत कार्यों को मजबूती देने के लिए राज्य में तैनात एसडीआरएफ के साथ-साथ एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें भी बुलाई गई है। 

किसानों और पशुधन की सुरक्षा पर जोर

इस गंभीर परिस्थिति को देखते हुए फील्ड अमले के सामान्य अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर उन्हें मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने कहा गया है। साथ ही किसानों की कटी फसलों को भीगने से बचाने, बागवानी फसलों की बुवाई में बदलाव और पशुधन संरक्षण के संबंध में जारी एडवाइजरी का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ द्वारा आपदा से जुड़े सुरक्षा उपायों के साथ ही विकास कार्यों और प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की भी गहन समीक्षा की गई। उन्होने आधारकार्ड और आयुष्मानकार्ड पंजीयन में तेजी लाने पर जोर देते हुए तोकापाल और बस्तानार जैसे विकासखंडों में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। 

जन्म प्रमाण पत्र और आवास सत्यापन में तेजी के निर्देश

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और तहसीलदारों के समन्वय से 0 से 5 वर्ष के बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र 15 नवंबर तक प्राथमिकता से पूर्ण कराने को कहा। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत लगभग नौ हजार आवासों के हितग्राहियों के जॉब कार्ड सत्यापन का काम त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति का आवास निर्माण कार्य बाधित न हो। सीईओ जिला पंचायत ने जनसमस्याओं के निवारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की वास्तविक संतुष्टि ही इसका पैमाना होगी। 

बस्तर ओलंपिक के पंजीयन पर जोर

विकास कार्यों की कड़ी में मनरेगा के निर्माण कार्यों को धरातल पर जल्द शुरू कराने और जमीनी अमले के प्रदर्शन की नियमित समीक्षा की बात कही गई। इसके साथ ही आगामी बस्तर ओलंपिक में युवाओं व विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पंजीयन बढ़ाने और राज्योत्सव की तैयारियों के लिए विभागीय स्टॉल लगाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में अपर कलेक्टर सीपी बघेल, अपर कलेक्टर डीआर डाहिरे, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, सभी एसडीएम व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थेे। वहीं विकासखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे़ रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें