Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन Raipur Murder News: अमलीडीह में स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन Raipur Murder News: अमलीडीह में स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश क…
देश में भारी बारिश का अलर्ट
देश में भारी बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय

Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, छत्तीसगढ़ में भी बिगड़ेगा मौसम

Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में 25 अगस्त तक बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने, जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

स
प्रकाशित: 24 Aug 2026, 05:31 PM · अपडेट: 11 Oct 2026, 03:23 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Weather Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के अनेक राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हुई तेज बारिश से कई सड़कें जलमग्न हो गईं। खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट आने वाली 15 उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डों की ओर मोड़ना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अलग-अलग राज्यों में बारिश की तीव्रता अलग रह सकती है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि चुनिंदा स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

और भी पढ़े:-

https://keertiman.com/hi/article/monsoon-intensify-chhattisgarh-rains-likely-next-7-days-heavy-rainfall-warned-many-areas

भारी बारिश से यातायात प्रभावित

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई हिस्सों में सोमवार को तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई मार्गों पर लंबा जाम लग गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी खराब मौसम का असर दिखाई दिया। दृश्यता कम होने और तेज बारिश के कारण कई उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

भारी बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ के लोगों को भी अगले कुछ दिनों तक सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में 23 से 29 अगस्त तक अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका बनी हुई है। छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 25 अगस्त तक बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 26 और 27 अगस्त को चुनिंदा स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।  पश्चिमी मध्य प्रदेश में 24 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। 25 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अनुमान

विदर्भ में 24 अगस्त को भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। महाराष्ट्र के मध्यवर्ती हिस्सों में 26 अगस्त तक भारी बारिश का दौर चल सकता है। पूर्वी भारत में ओडिशा पर मानसून का ज्यादा प्रभाव दिखाई दे सकता है। राज्य में 24 से 26 अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। झारखंड में 27 अगस्त तक और बिहार में 24 से 26 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश जारी रहने का अनुमान है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें