Friday, 13 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान Chhattisgarh News: सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर सहेली से ऐंठे 1.88 लाख रुपए Murder Case: दामाद की हत्या, ससुराल वालों नें लोहे के पाइप से पीटा, अस्पताल में हुई मौत Balod Murder Case: हत्या के मामले में अदालत का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान Chhattisgarh News: सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर सहेली से ऐंठे 1.88 लाख रुपए Murder Case: दामाद की हत्या, ससुराल वालों नें लोहे के पाइप से पीटा, अस्पताल में हुई मौत Balod Murder Case: हत्या के मामले में अदालत का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Bastar News: राष्ट्रपति भवन में दिखेगी बस्तर की क…
38 artisans from Kondagaon will meet the President(Image Source: AI Photo)
38 artisans from Kondagaon will meet the President(Image Source: AI Photo)
राज्य सरकार

Bastar News: राष्ट्रपति भवन में दिखेगी बस्तर की कला, कोंडागांव के कलाकारों को मिला न्योता

Bastar News: कोंडागांव के 38 शिल्पकारों को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात का आमंत्रण मिला है। 16 नवंबर को होने वाली इस विशेष मुलाकात में छत्तीसगढ़ के कुल 51 शिल्पकार शामिल होंगे। यह आयोजन बस्तर की पारंपरिक बेलमेटल और लौह शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 13 Nov 2026, 01:48 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
कोंडागांव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bastar News:पारंपरिक शिल्पकला अब देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने जा रही है। अपनी बेजोड़ कारीगरी और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने वाले कोंडागांव के 38 शिल्पकारों को राष्ट्रपति भवन की ओर से विशेष आमंत्रण मिला है। सभी कलाकार 16 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इस उपलब्धि को जिले के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। ग्राम किकिरदापारा के शिल्पकारों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों ने अपनी पारंपरिक बनावट और कलात्मक खूबसूरती से खास पहचान बनाई है। इन्हीं कलाकृतियों और कलाकारों की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति भवन में अपनी कला और अनुभव साझा करने का अवसर दिया जा रहा है।

16 नवंबर को राष्ट्रपति से होगी मुलाकात

 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 नवंबर को सुबह 11:30 बजे राष्ट्रपति भवन में यह विशेष मुलाकात आयोजित होगी। इस दौरान कोंडागांव के 38 हस्तशिल्पी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सीधे संवाद करेंगे। कलाकारों को अपनी कला, पारंपरिक तकनीकों और पीढ़ियों से चली आ रही शिल्प परंपरा के बारे में बताने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रपति भवन से मिले इस आमंत्रण के बाद शिल्पकारों में खुशी और उत्साह का माहौल है। कई कलाकारों के लिए यह उनके जीवन का पहला ऐसा अवसर होगा, जब उन्हें देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति से मिलने का मौका मिलेगा।
 शिल्पकारों के दिल्ली प्रवास को सुविधाजनक बनाने के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से उनके भोजन, ठहरने और स्थानीय आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID), अहमदाबाद के सहयोग से आयोजन की तैयारियां आगे बढ़ाई जा रही हैं। इस उपलब्धि को लेकर शिल्पकारों ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। शिल्पकार तिजूराम विश्वकर्मा ने कहा कि कोंडागांव के कलाकारों को राष्ट्रपति महोदया से मिलने का अवसर मिलना उनके लिए बेहद खुशी की बात है। यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। वहीं, सागर विश्वकर्मा ने कहा कि उनकी कलाकृति का चयन होना और राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलना उनके लिए यादगार उपलब्धि है। इससे पारंपरिक कला और कलाकारों की मेहनत को सम्मान मिला है। शिल्पकार राजमनी ने भी इस मुलाकात को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महोदया से पहली बार मिलने का अवसर मिल रहा है।

बेलमेटल और लौह शिल्पकला से देश-विदेश तक पहचान 

कोंडागांव की पहचान उसकी समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा से जुड़ी हुई है। यहां की बेलमेटल और लौह शिल्पकला बस्तर की आदिवासी संस्कृति, धार्मिक आस्था और जनजातीय जीवनशैली को अपने भीतर समेटे हुए है। स्थानीय कलाकार धातु को आकार देकर देवी-देवताओं, पशु-पक्षियों और ग्रामीण जीवन से जुड़ी आकर्षक आकृतियां तैयार करते हैं। इन कलाकृतियों में सिर्फ कलाकारों का हुनर ही नहीं, बल्कि पीढ़ियों से संजोई गई परंपराओं की झलक भी दिखाई देती है। यही वजह है कि कोंडागांव के शिल्पकारों की कला देश के साथ विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुकी है।

छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकार होंगे शामिल 

राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस विशेष मुलाकात में केवल कोंडागांव ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के कलाकारों को प्रतिनिधित्व मिलेगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कुल 51 शिल्पकार शामिल होंगे, जिनमें 38 कलाकार कोंडागांव जिले से हैं। यह आयोजन बस्तर की पारंपरिक कला को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। राष्ट्रपति भवन में होने वाली यह मुलाकात उन शिल्पकारों की वर्षों की मेहनत, लगन और हुनर को सम्मान देने के साथ ही छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने की दिशा में भी अहम साबित हो सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें