Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर बवाल : कांग्रेस मुख्यालय घेराव विवाद में एक और FI…
कांग्रेस घेराव विवाद में FIR दर्ज
कांग्रेस घेराव विवाद में FIR दर्ज
रायपुर

बवाल : कांग्रेस मुख्यालय घेराव विवाद में एक और FIR, 12 कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज

भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव के दौरान हुए विवाद को लेकर पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की है। खम्हारडीह थाना प्रभारी की शिकायत पर कांग्रेस के 12 नेताओं समेत अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, बल प्रयोग और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Jul 2026, 08:59 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 01:03 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव के दौरान हुए विवाद को लेकर पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की है। इस बार खम्हारडीह थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश कुमार गौतम की शिकायत पर कांग्रेस के 12 नामजद नेताओं और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा, बल प्रयोग और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने जैसी धाराओं

पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने पुलिस बल पर कांच की बोतल, पत्थर, लकड़ी और जूते फेंके, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हुए। मामले में पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

राजीव भवन के सामने बढ़ा तनाव

एफआईआर के अनुसार, 22 जुलाई को प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में भाजपा द्वारा कांग्रेस मुख्यालय घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया था। राजीव भवन के सामने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी दौरान कांग्रेस कार्यालय की ओर से नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता बैरिकेडिंग की ओर बढ़ने लगे।

समझाने के बाद भी नहीं माने प्रदर्शनकारी

पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को रोकने और समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

पत्थर और बोतल फेंकने से पुलिसकर्मी घायल

पुलिस आरोप लगा रही है कि स्थिति बिगड़ने पर प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर पुलिस बल पर कांच की बोतलें, पत्थर, लकड़ी और जूते फेंके। इस घटना में पीएसआई देवराज सिंह के सिर में चोट लगी, जबकि महिला आरक्षक सीमा बंजारे के हाथ में चोट आई। कई अन्य पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी दी गई है।

12 कांग्रेस नेताओं समेत कई कार्यकर्ता आरोपी 

एफआईआर में कांग्रेस नेताओं सुनील कुकरेजा, विनोद तिवारी, सकलेन कामदार, आकाश तिवारी, अजीत कुकरेजा, हनी बग्गा, शांतनु झा, गावेश साहू, खुबी डहरिया, सागर दुल्हानी, अजीज भिंसरा और अमित तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है।

BNS की इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(1), 132, 191 और 221 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना के वीडियो फुटेज, फोटो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जिन अन्य लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके नाम भी एफआईआर में जोड़े जा सकते हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें