रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिन्होंने प्रारंभिक पूछताछ में हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में हुए विवाद के बाद यह घटना हुई थी।
सोमवार रात खमतराई थाना क्षेत्र की डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी स्थित मैदान में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शव के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
पत्थर से सिर कुचलकर की गई थी हत्या
आज हो सकता है आधिकारिक खुलासा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है। रायपुर पुलिस आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा कर सकती है।
इस त्वरित कार्रवाई को रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया।