Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग बेंद्री डैम में दर्दनाक हादसा, दोस्तों के साथ पिक…
पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत
पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत
रायपुर संभाग

बेंद्री डैम में दर्दनाक हादसा, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत

रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में पिकनिक मनाने पहुंचे 30 वर्षीय सुधांशु तिवारी की नहाने के दौरान तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह गहरे पानी में डूब गया। SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर उसका शव बरामद किया। बेंद्री डैम में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी डूबने की घटना है, जिसके बाद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Aug 2026, 03:40 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 12:50 PM
उरला
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उरला निवासी सुधांशु तिवारी (30 वर्ष) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, सुधांशु तिवारी अपने तीन दोस्तों के साथ बेंद्री डैम घूमने गए थे। इसी दौरान सभी दोस्त डैम में नहाने लगे। नहाते समय सुधांशु अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते गहरे पानी में चला गया।

मछुआरों ने दो युवकों को बचाया

सुधांशु को पानी में बहता देख उसके साथ मौजूद दो दोस्तों ने उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में छलांग लगा दी। हालांकि तेज बहाव के कारण वे दोनों भी मुश्किल में फंस गए। मौके पर मौजूद स्थानीय मछुआरों ने स्थिति को देखते हुए तत्काल मदद की और दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन सुधांशु का कोई पता नहीं चल सका और वह गहरे पानी में डूब गया। 

SDRF की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद टीम ने पानी से सुधांशु का शव बरामद कर लिया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में दुख और नाराजगी का माहौल देखा गया।

सात दिन के अंदर बेंद्री डैम में दूसरा हादसा

बेंद्री डैम में एक सप्ताह के भीतर डूबने की यह दूसरी घटना बताई जा रही है। इससे पहले भी यहां एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे हादसों के कारण स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। 

पिछले साल भी डूबने से हुई थी कई मौतें

स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्ष 2025 में भी बेंद्री डैम में एक महीने के दौरान पांच लोगों की डूबने से मौत हुई थी। लोगों का कहना है कि डैम में पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण खतरा बना रहता है।

सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बेंद्री डैम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यहां चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा कर्मियों और अन्य जरूरी इंतजामों की कमी के कारण बार-बार हादसे हो रहे हैं। प्रशासन से अपील की गई है कि पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ठोस कदम उठाए जाएं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें