छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह आसान बनाने के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की छात्रवृत्ति योजना का नया सत्र शुरू होने जा रहा है और इस योजना के तहत पात्र छात्राओं को हर साल 30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने के लिए सहयोग देना है, ताकि पैसों की कमी उनके सपनों में बाधा न बने।
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें निर्धारित की गई हैं। इसके तहत वही छात्राएं आवेदन कर सकेंगी, जिन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई किसी पात्र राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी स्कूल से नियमित छात्रा के रूप में पूरी की हो और इसके अलावा छात्रा का वर्तमान शैक्षणिक सत्र में किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में स्नातक या डिप्लोमा कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेना जरूरी होगा।
10 अगस्त से शुरू होंगा ऑनलाइन आवेदन
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति योजना के ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त से शुरू होंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। छात्राओं और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और जो छात्राएं पहले चरण में आवेदन नहीं कर पाएंगी, उनके लिए दूसरा अवसर भी दिया जाएगा। दूसरे चरण के आवेदन 10 जनवरी से 31 जनवरी 2027 तक स्वीकार किए जाएंगे।छात्राओं को मिली बड़ी संख्या में आथिक लाभ
पिछले शैक्षणिक सत्र में इस योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में छात्राओं को आर्थिक सहायता मिली थी। जिले के 22 महाविद्यालयों की 827 छात्राओं के खातों में कुल 2 करोड़ 48 लाख रुपए की छात्रवृत्ति राशि भेजी गई थी। इस बार प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक पात्र छात्राओं को योजना से जोड़ा जाए, ताकि आर्थिक कारणों से किसी भी बेटी की उच्च शिक्षा प्रभावित न हो।