Tuesday, 15 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी Mahasamund Medical College: सरकारी अस्पताल में एक्स-रे सुविधा अधूरी, फिल्म के लिए भटक रहे मरीज Raigarh Factory Accident: 30 फीट ऊपर वेल्डिंग कर रहा था मजदूर, पैर फिसलने से गिरा और मौत Bilaspur Murder Case: DJ की आवाज बढ़ाने पर विवाद, बिलासपुर में युवक के सीने पर चाकू से किए कई वार Durg Crime News: चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी Mahasamund Medical College: सरकारी अस्पताल में एक्स-रे सुविधा अधूरी, फिल्म के लिए भटक रहे मरीज Raigarh Factory Accident: 30 फीट ऊपर वेल्डिंग कर रहा था मजदूर, पैर फिसलने से गिरा और मौत Bilaspur Murder Case: DJ की आवाज बढ़ाने पर विवाद, बिलासपुर में युवक के सीने पर चाकू से किए कई वार
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Bhopal Crime News: शराब के नशे में बेटे ने किया क…
Bhopal father murder case(Image Source: AI Photo)
Bhopal father murder case(Image Source: AI Photo)
राष्ट्रीय Featured

Bhopal Crime News: शराब के नशे में बेटे ने किया कुल्हाड़ी से पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Bhopal Crime News: सुखीसेवनिया थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद बेटे धर्मेंद्र ने अपने 50 वर्षीय पिता फूल सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
15 Sep 2026, 12:43 PM
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Bhopal Crime News: रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सुखीसेवनिया थाना क्षेत्र में एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 50 वर्षीय फूल सिंह के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि फूल सिंह और उसका बेटा धर्मेंद्र करीब छह महीने पहले अवैध शिकार से जुड़े एक मामले में जेल से रिहा होकर बाहर आए थे। जेल से लौटने के बाद भी दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

बेरोजगारी को लेकर पिता देता था ताने

जानकारी के मुताबिक, फूल सिंह अपने बेटे धर्मेंद्र के काम नहीं करने और बेरोजगार रहने को लेकर अक्सर उसे डांटता और ताने देता था। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कई बार कहासुनी हो चुकी थी। घटना वाले दिन भी इसी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया।

बताया गया कि वारदात के समय धर्मेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा था। जब उसके पिता फूल सिंह ने पत्नी गुड्डी बाई से कहा कि वह बेटे को खाना न दे, तो धर्मेंद्र को यह बात नागवार गुजरी। पिता की बात और पुराने विवादों को लेकर वह गुस्से में आ गया।

गुस्से में उठाई कुल्हाड़ी, पिता पर किए कई वार

विवाद बढ़ने के बाद धर्मेंद्र ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और पिता फूल सिंह पर हमला कर दिया। उसने कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे फूल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सुखीसेवनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे धर्मेंद्र नाथ को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद किस तरह इतना बढ़ गया कि बेटे ने पिता की जान ले ली।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें