Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Abhanpur News: महानदी पुल पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Abhanpur News: महानदी पुल पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Bhopal Cyber Crime: डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर मह…
Bhopal cyber fraud case(Image Source: AI Photo)
Bhopal cyber fraud case(Image Source: AI Photo)
राष्ट्रीय

Bhopal Cyber Crime: डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर महिला से 35 लाख की ठगी, 7 करोड़ की टेरर फंडिंग का बनाया था बहाना

Bhopal Cyber Crime: डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगों ने महिला को 7 करोड़ रुपए की टेरर फंडिंग का डर दिखाया और 5 किस्तों में 35 लाख रुपए ठग लिए। शिकायत के करीब एक साल बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

प्रकाशित: 22 Sep 2026, 06:10 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bhopal Cyber Crime: ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जालसाजों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर एक महिला से 35 लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए वीडियो कॉल किया और महिला के बैंक खाते में 7 करोड़ रुपए की टेरर फंडिंग आने की बात कहकर उसे कार्रवाई और गिरफ्तारी का डर दिखाया। पीड़िता डर गई और ठगों के निर्देशों का पालन करती रही। आरोपियों ने जांच से बचाने और मामला खत्म कराने के नाम पर महिला से अलग-अलग किस्तों में लाखों रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। 

वीडियो कॉल पर खुद को पुलिस अधिकारी बताया 

जानकारी के मुताबिक, साइबर ठगों ने महिला को वीडियो कॉल किया था। कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने खुद को बड़ा पुलिस अधिकारी बताया और दावा किया कि उसके बैंक खाते में 7 करोड़ रुपए की संदिग्ध राशि पहुंची है, जिसका संबंध टेरर फंडिंग से है। 
आरोपियों ने महिला को कानूनी कार्रवाई, गिरफ्तारी और सामाजिक बदनामी का डर दिखाया। डर के माहौल में महिला ठगों के जाल में फंस गई और उनकी बताई प्रक्रिया को पूरा करती रही। 

5 बार में ट्रांसफर कराए 35 लाख रुपए 

ठगों ने महिला को लगातार निगरानी में रखा और कहा कि मामले को सुलझाने के लिए पैसे जमा करने होंगे। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर आरोपियों ने महिला से पांच अलग-अलग किस्तों में कुल 35 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। बाद में जब महिला को ठगी का एहसास हुआ तो उसने मामले की शिकायत साइबर क्राइम शाखा में दर्ज कराई। 

शिकायत के करीब एक साल बाद दर्ज हुई FIR 

यह घटना 23 सितंबर 2025 की बताई जा रही है। महिला ने 26 सितंबर 2025 को साइबर क्राइम शाखा में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस स्तर पर जांच और पैसों के लेन-देन (मनी ट्रेल) की पड़ताल चलती रही। करीब 12 महीने बाद अब गोविंदपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और रकम के ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है। 

साइबर ठगी से बचने के लिए सावधानी जरूरी 

पुलिस लगातार लोगों को चेतावनी दे रही है कि कोई भी सरकारी अधिकारी वीडियो कॉल या फोन पर डराकर पैसे की मांग नहीं करता। यदि कोई व्यक्ति पुलिस कार्रवाई, गिरफ्तारी या किसी जांच का डर दिखाकर पैसे मांगता है तो तुरंत इसकी सूचना साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में दें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें