"फर्जी पुलिस" के लिए 6 परिणाम मिले
रायपुर
Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी
Raipur Crime News: रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में कंकालीपारा के पास 16 अक्टूबर को युवक से मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया। आरोप है कि दो लोगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर युवक को डराया और बेल्ट से हमला कर उसका मोबाइल फोन व एक्टिवा की चाबी छीन ली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से मोबाइल, बेल्ट और चाबी बरामद की गई है।
रायगढ़
शर्मनाक वारदात : फर्जी पुलिस बनकर विधवा से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी अक्षय कुमार कुम्हरानी ने महिला से मुलाकात कर खुद को पुलिसकर्मी बताया और भरोसा जीतकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा चोरी-छिपे अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए।
राष्ट्रीय
Police Job Fraud: नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 10.60 लाख की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजकर ऐसे फंसाया
Police Job Fraud: मध्य प्रदेश के देवास में पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला टेलर से 10.60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए व्हाट्सएप पर फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़
robbery case: रायगढ़ में चाकू की नोक पर ट्रेलर चालक से लूट, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार
robbery case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कोयला परिवहन कर रहे ट्रेलर चालक से चाकू की नोक पर मोबाइल और 200 रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जूटमिल थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात की जांच के दौरान पुलिस ने लूटे गए मोबाइल की खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों तक पहुंच बनाई और मुख्य आरोपी शनि केंवट को पकड़ा। पुलिस ने लूटा गया पोको मोबाइल और एक सैमसंग A36 फोन भी जब्त किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) के तहत भी कार्रवाई की गई है।
रायगढ़
Raigarh Robbery Case: घरघोड़ा क्षेत्र में दो अलग-अलग वारदातें, ट्रेलर ड्राइवर को पीटकर नकदी लूटी, युवक का आईफोन छीना
Raigarh Robbery Case: रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। ट्रेलर चालक से मारपीट कर 3 हजार रुपये और मोबाइल लूटा गया, जबकि दूसरे युवक का करीब 64 हजार रुपये का आईफोन छीन लिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
राष्ट्रीय
Bhopal Cyber Crime: डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर महिला से 35 लाख की ठगी, 7 करोड़ की टेरर फंडिंग का बनाया था बहाना
Bhopal Cyber Crime: डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगों ने महिला को 7 करोड़ रुपए की टेरर फंडिंग का डर दिखाया और 5 किस्तों में 35 लाख रुपए ठग लिए। शिकायत के करीब एक साल बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।