Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार बड़ी उपलब्धि : निवेशकों का भरोसा बना छत्तीसगढ़, I…
निवेशकों के लिए बड़ी उपलब्धि
निवेशकों के लिए बड़ी उपलब्धि
राज्य सरकार

बड़ी उपलब्धि : निवेशकों का भरोसा बना छत्तीसगढ़, IFI 2026 में नियमों और संस्थागत माहौल में देश में नंबर-1

क्रिसिल-नीति आयोग इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स (IFI) 2026 में छत्तीसगढ़ ने निवेशकों के भरोसे से जुड़े अहम मानकों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य ने नियमों में आसानी (Regulatory Ease) और संस्थागत माहौल (Institutional Environment) में देश के 17 बड़े राज्यों में पहला स्थान प्राप्त किया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jul 2026, 04:28 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 07:39 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
क्रिसिल-नीति आयोग इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स (IFI) 2026 में छत्तीसगढ़ ने निवेशकों के भरोसे से जुड़े अहम मानकों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य ने नियमों में आसानी (Regulatory Ease) और संस्थागत माहौल (Institutional Environment) में देश के 17 बड़े राज्यों में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं पर्यावरणीय लचीलेपन में राज्य दूसरे स्थान पर रहा है। पिछले 18 महीनों में छत्तीसगढ़ को करीब 8 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव भी मिले हैं।
निवेश और रोजगार को प्राथमिकता दे रही सरकार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने उद्योग, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया है। सरकार की निवेशक हितैषी नीतियों का असर अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है। 
राष्ट्रीय आकलन में कई राज्यों को पीछे छोड़ा
क्रिसिल और नीति आयोग के संयुक्त मूल्यांकन में छत्तीसगढ़ को कुल 47.5 अंक मिले हैं। हालांकि समग्र रैंकिंग में राज्य 17 बड़े राज्यों में नौवें स्थान पर है, लेकिन निवेशकों के विश्वास से जुड़े प्रमुख मानकों में छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है।
उद्योगों के लिए आसान हुई मंजूरी प्रक्रिया
नियमों में आसानी (Regulatory Ease) के मानक में छत्तीसगढ़ को 12 में से 8.4 अंक मिले हैं। इस श्रेणी में राज्य ने राजस्थान, गुजरात, पंजाब और तमिलनाडु जैसे औद्योगिक राज्यों को पीछे छोड़ा है। उद्योगों को मंजूरी, एनओसी, बिजली-पानी कनेक्शन और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पहले से अधिक सरल हुई हैं। 
कम प्रशासनिक बाधाएं, तेज फैसले
रेगुलेटरी ईज में पहला स्थान मिलने का मतलब है कि छत्तीसगढ़ में उद्योगों को कम प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निवेशकों को तेजी से अनुमति, कम अनुपालन लागत और बेहतर प्रशासनिक सहयोग मिल रहा है।
मजबूत संस्थागत व्यवस्था से बढ़ा भरोसा
संस्थागत माहौल के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने 6 में से 4.5 अंक हासिल कर देश के बड़े राज्यों में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस श्रेणी में शासन व्यवस्था, आर्थिक अपराध, साइबर अपराध, श्रमिक विवाद, नीतिगत स्थिरता और शिकायत समाधान जैसे पहलुओं का मूल्यांकन किया जाता है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें