Monday, 24 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश
W 𝕏 f
होम अर्थव्यवस्था सोना-चांदी में बड़ी गिरावट :  एक हफ्ते में गोल्ड …
सोना चांदी में बड़ी गिरारवट खरदने वाले की उम्मीद और मजबूत
सोना चांदी में बड़ी गिरारवट खरदने वाले की उम्मीद और मजबूत
अर्थव्यवस्था

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट :  एक हफ्ते में गोल्ड ₹5,097 और चांदी ₹15,432 सस्ती 

सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम पर 5,097 रुपए घटकर 1.40 लाख रुपए रह गई है। बीते सप्ताह 20 जून को यही कीमत 1.45 लाख रुपए थी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
27 Jun 2026, 04:13 PM
नई दिल्ली
सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम पर 5,097 रुपए घटकर 1.40 लाख रुपए रह गई है। बीते सप्ताह 20 जून को यही कीमत 1.45 लाख रुपए थी। वहीं चांदी की कीमत भी 2.32 लाख रुपए प्रति किलोग्राम से घटकर 2.17 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। यानी एक सप्ताह में चांदी 15,432 रुपए सस्ती हो गई।
रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे पहुंचे दाम साल 2026 के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.33 लाख रुपए था, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। 

उँचाई से नीचे गिरी सोना और चांदी 

31 दिसंबर 2025 को इसकी कीमत 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी, जो 29 जनवरी को बढ़कर 3.86 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी। इसके बाद बाजार में लगातार नरमी आई और पिछले करीब 149 दिनों में चांदी की कीमत लगभग 1.69 लाख रुपए प्रति किलो तक कम हो चुकी है। अमेरिका-ईरान समझौते से घटा सुरक्षित निवेश का आकर्षण बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम समझौते के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम हुआ है। इससे निवेशकों का भरोसा फिर से जोखिम वाले निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा और उन्होंने सोने-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश से दूरी बनानी शुरू कर दी। इसका सीधा असर दोनों की कीमतों पर पड़ा।  

फेडरल रिजर्व के संकेतों ने बढ़ाया दबाव

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों को लेकर दिए गए हालिया संकेत भी सोने और चांदी की कीमतों पर असर डाल रहे हैं। यदि ब्याज दरें ऊंची रहती हैं या बढ़ती हैं, तो बिना ब्याज वाले निवेश जैसे सोना अपेक्षाकृत कम आकर्षक हो जाते हैं। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी मांग कमजोर हुई है। मजबूत डॉलर ने भी बढ़ाई गिरावट फेडरल रिजर्व के रुख के बाद अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मजबूती आई है।   

चांदी दोनों अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए

रिकॉर्ड तेजी के बाद हुई मुनाफावसूली कुछ समय पहले सोना और चांदी दोनों अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। इसके बाद बड़े निवेशकों और ट्रेडर्स ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। भारी बिकवाली के चलते बाजार में कीमतों में तेजी से नरमी आई, जिसका असर घरेलू बाजार में भी साफ दिखाई दिया। गोल्ड और सिल्वर ETF में बढ़ी बिकवाली सुरक्षित निवेश के प्रति घटते आकर्षण का असर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) पर भी पड़ा है। बाजार में सिल्वर ETF में करीब 6 प्रतिशत और गोल्ड ETF में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें