Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर बड़ी सौगात : महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त खात…
महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी
महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी
रायपुर

बड़ी सौगात : महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त खातों में ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के हेमूनगर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी की। इस तहत प्रदेश की 68.54 लाख महिलाओं के खातों में 642.27 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 Jun 2026, 11:45 AM · अपडेट: 08 Jun 2026, 03:24 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को बिलासपुर के हेमूनगर में आयोजित सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर में महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी कर दी। इस अवसर पर प्रदेश की 68 लाख 54 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 642 करोड़ 27 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

बिलासपुर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की नई किस्त जारी करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है और हर महीने मिलने वाली सहायता राशि से लाखों परिवारों को आर्थिक संबल मिल रहा है।

68.54 लाख महिलाओं को मिला लाभ

राज्य सरकार के अनुसार 28वीं किस्त के तहत प्रदेश की 68 लाख 54 हजार से अधिक हितग्राही महिलाओं के खातों में कुल 642.27 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है, जिससे उनकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। यदि आपके मोबाइल पर राशि जमा होने का एसएमएस नहीं आया है, तो आप घर बैठे अपनी भुगतान स्थिति ऑनलाइन जांच सकते हैं।

स्टेप-1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं

सबसे पहले महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।

स्टेप-2: आवेदन एवं भुगतान स्थिति पर क्लिक करें

होम पेज पर दिखाई देने वाले ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ विकल्प को चुनें।

स्टेप-3: मोबाइल नंबर या पंजीयन नंबर दर्ज करें

अब अपना पंजीयन क्रमांक अथवा मोबाइल नंबर दर्ज कर भुगतान संबंधी जानकारी प्राप्त करें।

स्टेप-4: भुगतान की स्थिति देखें

स्क्रीन पर आपके आवेदन की स्थिति, किस्त भुगतान की जानकारी और खाते में राशि ट्रांसफर का विवरण दिखाई देगा।

मोबाइल ऐप से भी कर सकते हैं भुगतान की जांच

हितग्राही महिलाएं महतारी वंदन योजना के मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भी अपने भुगतान की स्थिति और किस्त की जानकारी आसानी से देख सकती हैं। इससे उन्हें बैंक या कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अभियान भी तेज गति से चलाया जा रहा है। ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड के माध्यम से 3 अप्रैल से शुरू हुई यह प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी। 

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने उन सभी महिलाओं से जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराने की अपील की है, जिनका सत्यापन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि समय पर ई-केवाईसी नहीं कराने पर भविष्य की किस्तों के भुगतान में बाधा आ सकती है। इसलिए सभी हितग्राही अपने दस्तावेजों का सत्यापन समय रहते पूरा कर लें।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण 

महतारी वंदन योजना राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं में शामिल है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार का दावा है कि योजना का लाभ प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा है और इससे लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें