Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम क्रिकेट बड़ी राहत : हार्दिक पंड्या की टीम इंडिया में वापस…
हार्दिक पंड्या की वापसी
हार्दिक पंड्या की वापसी
क्रिकेट

बड़ी राहत : हार्दिक पंड्या की टीम इंडिया में वापसी तय, फिटनेस टेस्ट किया पास

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और बीसीसीआई का रिटर्न-टू-प्ले प्रोटोकॉल सफलतापूर्वक पूरा कर चयन के लिए उपलब्ध हैं। वह आगामी वनडे और टी20 सीरीज में टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं, जिससे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को भी मजबूती मिलेगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Jul 2026, 12:50 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 12:08 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं और आगामी वनडे व टी20 सीरीज के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में निर्धारित रिटर्न-टू-प्ले प्रोटोकॉल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। ऐसे में लंबे समय बाद टीम इंडिया को फिर से अपने सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडरों में से एक का साथ मिलने की उम्मीद है।
आईपीएल 2026 के बाद हार्दिक पंड्या पीठ में ऐंठन और बाद में जांघ की मांसपेशी में लगी हल्की चोट के कारण मैदान से दूर हो गए थे। इसी वजह से वह अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन सके। अब उनकी फिटनेस पूरी तरह बहाल हो चुकी है और उन्होंने बीसीसीआई द्वारा तय सभी मेडिकल और फिटनेस मानकों को पूरा कर लिया है।

कब दिख सकते हैं मैदान पर? 

भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद सितंबर में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी। इस दौरे की शुरुआत तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी, जिसके बाद पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। माना जा रहा है कि हार्दिक पंड्या वनडे टीम में वापसी कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर टी20 टीम का भी हिस्सा बन सकते हैं।हार्दिक पंड्या अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, तेज गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग के दम पर भारतीय टीम को संतुलन प्रदान करते हैं। उनकी अनुपस्थिति में टीम प्रबंधन ने शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी और सूर्यांश शेडगे जैसे खिलाड़ियों को अवसर दिया, लेकिन कोई भी हार्दिक जैसा प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं रहा। यही वजह है कि उनकी वापसी को टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी को मिलेगा मजबूती

अगले वर्ष दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 को देखते हुए हार्दिक पंड्या की फिटनेस भारतीय टीम के लिए बड़ी सकारात्मक खबर है। यदि वह लगातार फिट रहते हैं, तो टीम इंडिया की रणनीति और संतुलन दोनों को मजबूती मिलेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें