Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : फर्जी ड्राइवर बनकर प्लांट से उड़ाया ₹14.22 लाख का लोहा, 4 गिरफ्तार सुरक्षा पर सवाल : कोरबा में सब स्टेशन पर नकाबपोशों का धावा, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद खुलासा : फर्जी ड्राइवर बनकर प्लांट से उड़ाया ₹14.22 लाख का लोहा, 4 गिरफ्तार सुरक्षा पर सवाल : कोरबा में सब स्टेशन पर नकाबपोशों का धावा, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद
W 𝕏 f
होम रायपुर बिजली का कहर : धान की रोपाई बनी आखिरी सफर, आकाशीय…
धान रोपाई के दौरान हादसा
धान रोपाई के दौरान हादसा
रायपुर

बिजली का कहर : धान की रोपाई बनी आखिरी सफर, आकाशीय बिजली से 3 किसानों की जान गई

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सलोरा-छुरी गांव में धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन किसानों की मौत हो गई। घटना के समय खेत में 25 से 30 किसान काम कर रहे थे। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 Jul 2026, 02:55 PM
रायपुर
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब सलोरा-छुरी गांव के खेत में करीब 25 से 30 किसान धान की रोपाई कर रहे थे। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी बकरा बाजार स्थित खेत की है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पश्चिम बंगाल तट पर बने लो प्रेशर एरिया का प्रभाव अब छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।

प्रदेश में सामान्य से 19 प्रतिशत कम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में औसतन सामान्य से 19 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। हालांकि, संभागीय स्तर पर बारिश की स्थिति सामान्य बनी हुई है। सबसे अधिक वर्षा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सामान्य से 59 प्रतिशत ज्यादा दर्ज की गई, जबकि सरगुजा जिले में सबसे कम 49 प्रतिशत बारिश रिकॉर्ड हुई है।

धान रोपाई के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा 

शनिवार दोपहर सलोरा-छुरी गांव के किसान खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने की कोशिश के बीच खेत की मेढ़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से तीन किसान गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि खेत में मौजूद अन्य किसानों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद मौजूद किसानों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटघोरा पहुंचाया। 

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें

चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों किसानों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बहुरंन (44), लक्ष्मी चंद (48) और श्याम साहू (58) के रूप में हुई है। तीनों सलोरा-छुरी गांव के निवासी थे। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें