Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या का मामला सामने आया है। तोरवा थाना क्षेत्र की RPF कॉलोनी में पानी टंकी के पास चौकीदार का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद GRP, RPF और तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक आरोपी ने स्टोर रूम के पास रखी लोहे की वस्तु से चौकीदार के सिर पर हमला किया। गंभीर चोट लगने के बाद चौकीदार जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
हत्या की यह वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहा है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और उसकी गतिविधियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस
CCTV फुटेज समेत घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जांच में शामिल किया है। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे क्या वजह थी और वारदात में आरोपी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।FSL और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

