Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर इंस्टाग्राम पर ब्लैकमेल :  निजी फोटो वायरल करने क…
ब्लैकमेल आरोपी  गिरफ्तार
ब्लैकमेल आरोपी गिरफ्तार
रायपुर

इंस्टाग्राम पर ब्लैकमेल :  निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार  

रायपुर में इंस्टाग्राम के जरिए एक नाबालिग लड़की को निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है और बीएनएस, पॉक्सो एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Jun 2026, 08:35 AM · अपडेट: 04 Aug 2026, 06:21 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया के जरिए एक नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर संपर्क करने के बाद आरोपी ने युवती के निजी फोटो अपने कब्जे में ले लिए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

सोशल मिडिया पर ब्लैकमेल 

शिकायत में बताया गया कि उनकी नाबालिग बेटी की इंस्टाग्राम पर आरोपी से बातचीत हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके निजी फोटो हासिल कर लिए। बाद में उन्हीं तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह लगातार दबाव बना रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। इसकी जानकारी डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल, अतिरिक्त डीसीपी पश्चिम राहुल देव शर्मा और एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर को दी गई।   

साइबर जांच डिजिटल की मदद से आरोपी की पहचान 

कबीर नगर स्थित वाल्मीकि अंबेडकर आवास निवासी 21 वर्षीय सोहेब सिद्दीकी के रूप में हुई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। अब मोबाइल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी इस तरह की वारदात तो नहीं की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो एक्ट और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच जारी 

फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। इस घटना के बाद रायपुर पुलिस ने अभिभावकों और युवाओं से सोशल मीडिया का सावधानी और जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी को ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग, अश्लील सामग्री वायरल करने की धमकी या किसी भी प्रकार के साइबर अपराध का सामना करना पड़े, तो बिना देर किए इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल को दें, ताकि समय रहते कानूनी कार्रवाई की जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें