Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम शिक्षा BOB Recruitment: 1100 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवे…
Bank of Baroda Recruitment(Image Source: social media)
Bank of Baroda Recruitment(Image Source: social media)
शिक्षा

BOB Recruitment: 1100 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

BOB Recruitment: 1100 पदों पर भर्ती, आवेदन 4 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और 24 सितंबर अंतिम तारीख है। भर्ती में वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के पद शामिल हैं।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
05 Sep 2026, 10:39 AM
नई दिल्ली

BOB Recruitment: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Bank of Baroda ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विस और कॉर्पोरेट एंड इंस्टीट्यूशन क्रेडिट विभाग में भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के कुल 1100 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 24 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

1100 पदों पर होगी भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती में सबसे ज्यादा 1000 पद वेल्थ एग्जीक्यूटिव (JMG/S-I) के हैं। वहीं 100 पद क्रेडिट एनालिस्ट (MMG/S-II) के लिए निर्धारित किए गए हैं। वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद पर भर्ती नियमित आधार पर की जाएगी। वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। संबंधित वित्तीय या वेल्थ प्रोडक्ट क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव भी जरूरी है। 

इसके अलावा निर्धारित NISM या अन्य मान्य प्रमाणपत्रों में से संबंधित सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। इस पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 22 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

क्रेडिट एनालिस्ट के लिए पात्रता

क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए भी उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन होना चाहिए। पात्रता शर्तों के अनुसार CA उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव जरूरी है।

इस पद के लिए आयु सीमा 21 से 33 वर्ष रखी गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक आयु में छूट मिलेगी।

इतनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन दिया जाएगा। JMG/S-I पद के लिए वेतनमान ₹48,480 से ₹85,920 और MMG/S-II पद के लिए ₹64,820 से ₹93,960 निर्धारित है। उम्मीदवारों की पोस्टिंग भारत में बैंक की किसी भी शाखा या निर्धारित कार्यस्थल पर की जा सकती है।

नियुक्त उम्मीदवारों का प्रोबेशन पीरियड 12 महीने का होगा।

ऑनलाइन परीक्षा से होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू समेत विभिन्न चरणों के जरिए किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में इंग्लिश, रीजनिंग एवं क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल इकोनॉमिक्स एवं बैंकिंग अवेयरनेस और प्रोफेशनल नॉलेज से सवाल पूछे जाएंगे। पहले चार सेक्शन में 20-20 सवाल होंगे, जबकि प्रोफेशनल नॉलेज सेक्शन में 60 सवाल पूछे जाएंगे। 

परीक्षा के लिए कुल 60 मिनट का समय मिलेगा। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

आवेदन से पहले रखें ये दस्तावेज तैयार

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र, फोटो पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। इंटरव्यू के समय मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

जरूरी तारीखें

  • आवेदन शुरू: 4 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 24 सितंबर 2026
  • कुल पद: 1100
  • वेल्थ एग्जीक्यूटिव: 1000 पद
  • क्रेडिट एनालिस्ट: 100 पद
  • प्रोबेशन: 12 महीने
  • पोस्टिंग: भारत में

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले बैंक ऑफ बड़ौदा के आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में पदवार योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें। आवेदन प्रक्रिया बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें