Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम धमतरी बाढ़ में लापता घोटगांव के युवक का मिला शव, एक छात…
साहनीखार एनीकट में मिला लापता युवक का शव, रेस्क्यू अभियान जारी
साहनीखार एनीकट में मिला लापता युवक का शव, रेस्क्यू अभियान जारी
धमतरी

बाढ़ में लापता घोटगांव के युवक का मिला शव, एक छात्र समेत दो लोगों की तलाश जारी

बाढ़ के दौरान साहनीखार एनीकट में बह गए घोटगांव निवासी गुलाब पहरिया का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कई दिनों की तलाश के बाद शव निकाला। वहीं, सिरसिदा गांव के लापता चौथी कक्षा के छात्र की तलाश अभी भी जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Aug 2026, 05:48 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 12:57 AM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले में बाढ़ के हालात के बीच लापता लोगों की तलाश में जुटी पुलिस और आपदा राहत टीम को एक और सफलता मिली है। साहनीखार एनीकट के पास से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान घोटगांव निवासी गुलाब पहरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले वह अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के लिए गया था, इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया था।
शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के साथ ही बाढ़ के दौरान लापता हुए तीन लोगों में से अब तक दो लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश अभी भी जारी है। 

एनीकट में बह गए थे दो लोग

जानकारी के अनुसार, घोटगांव निवासी धनंजय तेता और गुलाब पहरिया मछली पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थानों पर एनीकट क्षेत्र में गए हुए थे। इसी दौरान अचानक नदी और एनीकट का जलस्तर बढ़ गया। रपटे पर पानी का तेज बहाव आने से दोनों इसकी चपेट में आ गए और देखते ही देखते बह गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू किया था। कई दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों के शव बरामद किए। लगातार बारिश और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 

पांच दिन से छात्र लापता

वहीं, बाढ़ के दौरान लापता हुए एक बच्चे का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक, सिरसिदा गांव निवासी चौथी कक्षा का छात्र खेलने के लिए घर से बाहर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना को करीब पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन बच्चे का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। आसपास के क्षेत्रों, नदी-नालों और संभावित स्थानों पर खोज अभियान चलाया जा रहा है। 

जलस्तर कम होने के बाद तेज हुआ रेस्क्यू अभियान 

बारिश कम होने और नदी-नालों का जलस्तर घटने के बाद पुलिस और आपदा राहत टीम ने लापता लोगों की तलाश और तेज कर दी है। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है और अलग-अलग टीमों को संभावित क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। लापता छात्र को लेकर आशंका जताई जा रही है कि वह भी कहीं नदी या नाले के तेज बहाव की चपेट में आ गया होगा। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की ओर से इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल टीम बच्चे और एक अन्य लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि खोज अभियान लगातार जारी रहेगा, जब तक लापता लोगों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल जाती।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें