Tuesday, 04 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
WRS कॉलोनी में संदिग्ध हालत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका से जांच शुरू हाथी के तीन जबड़े बरामद कर तस्करों को भेजा गया जेल बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छात्रवृत्ति योजना, 10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन सुबह-सुबह धधकी कपड़ा दुकान, रामानुजगंज में 50 लाख का सामान जलकर राख खेलते-खेलते 10 साल की बच्ची की गमछे से दम घुटने से हुई मौत WRS कॉलोनी में संदिग्ध हालत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका से जांच शुरू हाथी के तीन जबड़े बरामद कर तस्करों को भेजा गया जेल बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छात्रवृत्ति योजना, 10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन सुबह-सुबह धधकी कपड़ा दुकान, रामानुजगंज में 50 लाख का सामान जलकर राख खेलते-खेलते 10 साल की बच्ची की गमछे से दम घुटने से हुई मौत
W 𝕏 f
होम रायपुर WRS कॉलोनी में संदिग्ध हालत में मिला युवती का शव,…
WRS कॉलोनी में मिला युवती का शव
WRS कॉलोनी में मिला युवती का शव
🔴 BREAKING रायपुर

WRS कॉलोनी में संदिग्ध हालत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका से जांच शुरू

WRS कॉलोनी में मंगलवार को एक 20 से 25 साल की युवती का शव संदिग्ध हालत में मिला। युवती के गले में रस्सी का फंदा बंधा था और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। खमतराई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या की आशंका के साथ युवती की पहचान और घटना से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
04 Aug 2026, 06:08 PM
रायपुर
राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित WRS कॉलोनी में मंगलवार को एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 20 से 25 साल उम्र की युवती का शव संदिग्ध हालत में मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा बंधा हुआ था, जबकि मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए।
राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित WRS कॉलोनी में मंगलवार को एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 20 से 25 साल उम्र की युवती का शव संदिग्ध हालत में मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा बंधा हुआ था, जबकि मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए।

फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के कारण और समय की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही 

पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती फिलहाल युवती की पहचान करना है। इसके लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा WRS कॉलोनी और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवती को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें