राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित WRS कॉलोनी में मंगलवार को एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 20 से 25 साल उम्र की युवती का शव संदिग्ध हालत में मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा बंधा हुआ था, जबकि मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए।

फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के कारण और समय की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही
पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती फिलहाल युवती की पहचान करना है। इसके लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा WRS कॉलोनी और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवती को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।