Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार डेयरी विकास को मिलेगा बढ़ावा : पशुधन विकास विभाग …
पशुधन विभाग की समीक्षा बैठक करते कलेक्टर विनय कुमार लंगेह
पशुधन विभाग की समीक्षा बैठक करते कलेक्टर विनय कुमार लंगेह
राज्य सरकार

डेयरी विकास को मिलेगा बढ़ावा : पशुधन विकास विभाग की कलेक्टर ने की समीक्षा

महासमुंद में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों की आय में वृद्धि के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में वैज्ञानिक पशुपालन, नस्ल सुधार, बेहतर प्रबंधन और आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को दुग्ध उत्पादन दोगुना करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Jul 2026, 10:26 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 09:00 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

महासमुंद, जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाकर पशुपालकों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, उप संचालक पशुधन विकास विभाग, जिले के सभी पशु चिकित्सक, मैदानी अमला, दुग्ध महासंघ के सुपरवाइजर तथा सभी पशु सखियां उपस्थित रहीं। बैठक में कलेक्टर लंगेह ने कहा कि महासमुंद जिले में दुग्ध उत्पादन के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं हैं। 

तकनीकी जानकारी के निर्देश

उन्होंने सभी पशु चिकित्सकों को निर्देशित किया कि वे पशुपालकों तक नियमित रूप से पहुंचकर पशु प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य संरक्षण, नस्ल सुधार एवं संतुलित पशु पोषण संबंधी वैज्ञानिक और तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। 

नस्ल सुधार पर जोर

कलेक्टर ने देशी गायों में सेक्स सॉर्टेड सीमेन के माध्यम से कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। इससे उन्नत नस्ल की अधिक संख्या में बछियों का जन्म होगा, जो भविष्य में अधिक दुग्ध उत्पादन देने वाली गायों के रूप में तैयार होंगी। बैठक में पशु सखियों को जिम्मेदारी देते हुए निर्देशित किया गया कि वे राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों से लगे गांवों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएं।

दूध उत्पादन दोगुना करने की तैयारी

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत नंदनवार ने कहा कि जिले में दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लिए सुनियोजित कार्ययोजना के साथ समन्वित प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने पशुधन विकास विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों, दुग्ध महासंघ के सुपरवाइजर, मार्ग पर्यवेक्षकों और पशु सखियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अधिक से अधिक पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन से जोड़ने के निर्देश दिए।

उत्पादकता और आय पर फोकस

बैठक में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पशुधन की उत्पादकता में सुधार और पशुपालकों की आय को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मवेशी रोकने जागरूकता अभियान

पशुपालकों को समझाया जाए कि वे अपने मवेशियों को खुला छोड़ने के बजाय घरों या सुरक्षित स्थानों पर बांधकर रखें। सड़क पर छोड़े गए पशुओं से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती है। ऐसे मामलों में पशु पकड़े जाने पर संबंधित पशुपालकों से नियमानुसार दंडात्मक राशि वसूल की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें