Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कर्जदाता की गुंडागर्दी : 40 हजार के लिए कर्जदार क…
कर्ज वसूली के नाम पर युवक का कार में अपहरण
कर्ज वसूली के नाम पर युवक का कार में अपहरण

कर्जदाता की गुंडागर्दी : 40 हजार के लिए कर्जदार की मौत के बाद जमानतदार का अपहरण, 4 आरोपी गिरफ्तार

उधारी के 40 हजार रुपये की वसूली को लेकर ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र में युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला किया गया और उसके दोस्त का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सुरक्षित छुड़ाया और मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jul 2026, 04:53 PM · अपडेट: 23 Jul 2026, 11:42 AM
मघ्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र में सूदखोरी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि उधार के पैसों की वसूली के नाम पर कुछ लोगों ने पहले एक युवक पर जानलेवा हमला किया और उसके बाद उसके दोस्त का कार में अपहरण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जिलेभर में घेराबंदी कर करीब डेढ़ घंटे के भीतर अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

दो साल पहले लिया था 40 हजार रुपये का कर्ज

सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बगोली के अनुसार, पीड़ित विवेक किरार ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त यश सोलंकी ने करीब दो वर्ष पहले आरोपी शिवम गुर्जर से 40 हजार रुपये उधार लिए थे। यश गोहद के पास एक ढाबा संचालित करता था, लेकिन करीब डेढ़ साल पहले सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी लगातार विवेक पर उधार की रकम लौटाने का दबाव बनाने लगा और उसे कर्ज का जमानतदार बताकर पैसे मांगने लगा। 

पैसे देने से इनकार करने पर की मारपीट

पीड़ित का आरोप है कि जब उसने खुद को इस कर्ज से असंबंधित बताते हुए रकम देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने सिरोल हाईवे पर उसे रोक लिया। वहां उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की कोशिश भी की गई। इस दौरान आरोपियों ने उसे धमकाते हुए पैसे चुकाने का दबाव बनाया।

विरोध करने पर दोस्त अपहरण

घटना के दौरान जब पीड़ित के साथी ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाकर अगवा कर लिया। अपहरण की सूचना मिलते ही सिरोल थाना पुलिस ने तत्काल जिलेभर में नाकेबंदी कर दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते करीब डेढ़ घंटे बाद अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया। 

मास्टरमाइंड समेत चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में कथित मास्टरमाइंड शिवम गुर्जर, एक नाबालिग और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ अपहरण, मारपीट, जानलेवा हमला और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

सूदखोरी के नेटवर्क की भी हो रही जांच

पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों का सूदखोरी का नेटवर्क किन-किन लोगों तक फैला हुआ है। जांच के दौरान यह भी खंगाला जा रहा है कि क्या इसी तरह अन्य लोगों से भी अवैध तरीके से वसूली की जा रही थी। यदि ऐसे तथ्य सामने आते हैं तो मामले में और भी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें