Friday, 02 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Destruction: NDPS मामलों में कार्रवाई, रायगढ़ में जब्त गांजा-दवाइयों का नष्टीकरण Ganja Smuggling: मिर्ची की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार Hostel Accident: छात्रावास में गर्म दाल से झुलसे दो बच्चे, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप Chhattisgarh Coal Scam: देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी Pakistan infiltrators: पंजाब सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, एक फरार Online Trading Fraud: प्योर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 36.70 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार Ganja Destruction: NDPS मामलों में कार्रवाई, रायगढ़ में जब्त गांजा-दवाइयों का नष्टीकरण Ganja Smuggling: मिर्ची की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार Hostel Accident: छात्रावास में गर्म दाल से झुलसे दो बच्चे, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप Chhattisgarh Coal Scam: देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी Pakistan infiltrators: पंजाब सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, एक फरार Online Trading Fraud: प्योर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 36.70 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › मनोरंजन › Box Office Report: ‘दृश्यम 3’ की दस्तक, ‘द वन’ और…
Drishyam 3 Box Office Update  ( Image Source - Social Media )
Drishyam 3 Box Office Update ( Image Source - Social Media )
मनोरंजन

Box Office Report: ‘दृश्यम 3’ की दस्तक, ‘द वन’ और ‘हनुमान अंश’ की कमाई सुस्त

Box Office Report: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बुधवार को ‘हनुमान अंश’ और ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, दोनों फिल्मों के कलेक्शन में पिछले दिन के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Oct 2026, 04:28 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 05:39 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Box Office Report: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बुधवार को ‘हनुमान अंश’ और ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, दोनों फिल्मों के कलेक्शन में पिछले दिन के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई। अब 2 अक्टूबर को अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस का समीकरण और बदलने वाला है।
‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्साह दिखाई दे रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रिलीज से पहले ही मजबूत शुरुआत कर दी है। ऐसे में शुक्रवार से सिनेमाघरों में ‘द वन’ और ‘हनुमान अंश’ समेत मौजूदा फिल्मों के शो कम होने की संभावना है, जिसका सीधा असर उनकी कमाई पर पड़ सकता है।

‘द वन’ की छठे दिन कमाई में गिरावट

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की कमाई में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन 7,070 शोज से करीब ₹4.35 करोड़ की नेट कमाई की। इससे एक दिन पहले मंगलवार को फिल्म ने ₹6 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। यानी एक दिन में फिल्म की कमाई में करीब ₹1.65 करोड़ की गिरावट आई। दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी ‘द वन’ का बजट करीब ₹80 करोड़ बताया गया है। फिल्म ने भारत में अब तक लगभग ₹58.54 करोड़ का ग्रॉस और ₹49.20 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। 

‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार

2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही ‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग को लेकर शुरुआती आंकड़े मजबूत नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब ₹37.22 करोड़ की एडवांस बुकिंग दर्ज कर ली है। गुरुवार सुबह 9 बजे तक फिल्म के पहले दिन के लिए करीब 5.33 लाख टिकट बिक चुके थे। ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर पहले दिन की ग्रॉस बुकिंग लगभग ₹19.63 करोड़ बताई गई है।

‘हनुमान अंश’ की कमाई में भी गिरावट

भक्ति-ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने अपने 55वें दिन बुधवार को करीब ₹2.35 करोड़ की नेट कमाई की। फिल्म ने 4,264 शोज के साथ यह कलेक्शन किया। फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन अब करीब ₹371.65 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹314.63 करोड़ बताया गया है। विदेशों से ₹39.10 करोड़ की ग्रॉस कमाई के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹410.75 करोड़ पहुंच गया है।

‘द पैराडाइज’ का सात दिनों का कलेक्शन

करीब ₹200 करोड़ के बजट में बनी ‘द पैराडाइज’ ने सात दिनों में भारत में लगभग ₹123.95 करोड़ का ग्रॉस और ₹104.90 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। विदेशी बाजार से फिल्म ने करीब ₹30.85 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। इसके बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग ₹154.80 करोड़ बताया गया है। 

शुक्रवार को बदल सकता है बॉक्स ऑफिस का गणित

2 अक्टूबर को ‘दृश्यम 3’ की रिलीज के बाद सिनेमाघरों में शो की संख्या और स्क्रीन शेयर का समीकरण बदलने की उम्मीद है। ऐसे में ‘द वन’, ‘हनुमान अंश’ और ‘द पैराडाइज’ जैसी फिल्मों के सामने अपनी कमाई बनाए रखने की चुनौती बढ़ सकती है। बॉक्स ऑफिस पर अब आने वाला वीकेंड इन फिल्मों के लिए अहम रहने वाला है।

‘हनुमान अंश’ की अब तक की कमाई

फिल्म के अलग-अलग हफ्तों और हालिया दिनों की नेट कमाई इस तरह रही—
पहला हफ्ता: ₹1.08 करोड़
दूसरा हफ्ता: ₹40 लाख
तीसरा हफ्ता: ₹10.40 करोड़
चौथा हफ्ता: ₹61.00 करोड़
पांचवां हफ्ता: ₹90.25 करोड़
छठा हफ्ता: ₹80.25 करोड़
सातवां हफ्ता: ₹44.80 करोड़
50वां दिन, शुक्रवार: ₹3.35 करोड़
1वां दिन, शनिवार: ₹6.50 करोड़
52वां दिन, रविवार: ₹9.00 करोड़
53वां दिन, सोमवार: ₹2.25 करोड़
54वां दिन, मंगलवार: ₹3.00 करोड़
55वां दिन, बुधवार: ₹2.35 करोड़ 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें