Friday, 17 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
एक्शन : अंबिकापुर में कारोबारी आत्महत्या केस सुलझा, धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार खुलासा : RRB परीक्षा में नकल की चाल नाकाम, अंडरगारमेंट में मोबाइल छिपाने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार ब्रिज का मामला : साथ मरने की खाई थी कसम, प्रेमी के कूदते ही नौ दो ग्यारह हुई प्रेमिका ढाबा का वीडियो वायरल : टॉयलेट के अंदर धोए जा रहे थे ग्राहकों के बर्तन, खाद्य विभाग ने थमाया नोटिस एक्शन : अंबिकापुर में कारोबारी आत्महत्या केस सुलझा, धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार खुलासा : RRB परीक्षा में नकल की चाल नाकाम, अंडरगारमेंट में मोबाइल छिपाने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार ब्रिज का मामला : साथ मरने की खाई थी कसम, प्रेमी के कूदते ही नौ दो ग्यारह हुई प्रेमिका ढाबा का वीडियो वायरल : टॉयलेट के अंदर धोए जा रहे थे ग्राहकों के बर्तन, खाद्य विभाग ने थमाया नोटिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय ब्रिज का मामला : साथ मरने की खाई थी कसम, प्रेमी क…
युवक ने नदी में लगाई छलांग तो युवती फरार
युवक ने नदी में लगाई छलांग तो युवती फरार
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

ब्रिज का मामला : साथ मरने की खाई थी कसम, प्रेमी के कूदते ही नौ दो ग्यारह हुई प्रेमिका 

प्रयागराज के नए यमुना ब्रिज पर एक प्रेमी जोड़े के कथित तौर पर साथ आत्महत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है। युवक के नदी में छलांग लगाने के बाद युवती मौके से फरार हो गई। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है और युवती की पहचान की जा रही है।

कीर्तिमान न्यूज
17 Jul 2026, 08:08 AM
प्रयागराज
कहते हैं प्यार में लोग जान देने से भी नहीं हिचकते, लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ 'वफा' और 'दगा' के बीच की दूरी महज चंद सेकंड की रह गई। यमुना ब्रिज पर एक प्रेमी जोड़े ने साथ मिलकर जान देने की कसम खाई, लेकिन जैसे ही युवक ने पुल से नीचे मौत की छलांग लगाई, उसकी प्रेमिका वहां से चुपचाप रफूचक्कर हो गई। 
यह पूरी घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना प्रयागराज के कीडगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नए यमुना ब्रिज की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवक और युवती काफी देर तक ब्रिज पर खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। दोनों के हाव-भाव से साफ लग रहा था कि वे किसी गंभीर असमंजस में हैं। 

युवक कूदा, युवती फरार 

चर्चा है कि दोनों ने आपस में तय किया कि वे एक साथ नदी में कूदकर अपनी जान दे देंगे। वादे के मुताबिक, युवक ने बिना वक्त गंवाए उफनती यमुना नदी में छलांग लगा दी। लेकिन जैसे ही युवक पानी में गिरा, किनारे खड़ी युवती बुरी तरह घबरा गई। उसने साथ कूदने के बजाय वहां से भाग निकलना ही मुनासिब समझा। स्थानीय लोगों द्वारा शोर मचाए जाने और सूचना मिलने के बाद कीडगंज थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। 

सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाएं 

पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। ताजा अपडेट: लापता प्रेमी युवक की पहचान मेजा के रहने वाले अन्नू गुप्ता के रूप में हुई है। वहीं, मौके से फरार हुई युवती कौन थी और दोनों के बीच क्या विवाद था, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस फिलहाल युवती की शिनाख्त और उसकी तलाश में जुटी हुई है। यह अजीबोगरीब वाकया सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि युवती के मिलने और युवक की तलाश पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ पाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें