Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
W 𝕏 f
होम कोरबा निर्मम हत्या : ओवरब्रिज के नीचे सो रहे मजदूर को प…
मजदूर के शव को अस्पताल ले जाते हुए
मजदूर के शव को अस्पताल ले जाते हुए
कोरबा

निर्मम हत्या : ओवरब्रिज के नीचे सो रहे मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा में ओवरब्रिज के नीचे सो रहे एक मजदूर की लकड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, सुबह हुए विवाद का बदला लेने के लिए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
30 Jun 2026, 09:26 AM
कोरबा
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई। शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे बने चबूतरे पर सो रहे एक मजदूर की लकड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने मृतक के सिर पर लगातार कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक की पहचान 40 वर्षीय राजेश महाराज के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था।

ओवरब्रिज के नीचे सो रहे मजदूर पर डंडे से वार

रोज की तरह ओवरब्रिज के नीचे काम मिलने का इंतजार करता था। वहीं आरोपी भरत साहू (38) भी उसी इलाके में रहता था और लंबे समय से नशे का आदी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह भरत नशे की हालत में बिना कपड़ों के इलाके में घूम रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे राजेश ने उसे ऐसा करने से रोका। बात बढ़ने पर दोनों के बीच विवाद हो गया और राजेश ने भरत की पिटाई कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन इस घटना के बाद भरत काफी नाराज हो गया। दोपहर में जब राजेश रोज की तरह ओवरब्रिज के नीचे बने चबूतरे पर आराम कर रहा था, तभी भरत वहां पहुंचा। कुछ देर तक वह उसके पास बैठा रहा और फिर अचानक पास में पड़ी लकड़ी उठाकर राजेश पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने सिर पर लगातार कई वार किए। आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने और पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। 

थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी एम.बी. पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा सामने आए वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे कुछ ही समय में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद और मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं।
प्रारंभिक जांच में यह मामला सुबह हुए विवाद का बदला लेने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें