Wednesday, 23 Sep 2026 भारत
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार CG बिजली विभाग में बंपर वैकेंसी, इंजीनियर से लेकर…
छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी भर्ती 1235 पद
छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी भर्ती 1235 पद
राज्य सरकार

CG बिजली विभाग में बंपर वैकेंसी, इंजीनियर से लेकर स्टाफ तक की भर्ती

बिजली कंपनियों में राज्य गठन के बाद की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्टेट पावर कंपनी की जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में कुल 1235 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसमें AE, JE, प्लांट अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित तकनीकी और गैर-तकनीकी पद शामिल हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Aug 2026, 12:30 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 11:20 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ में राज्य गठन के बाद बिजली कंपनियों में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्टेट पावर कंपनी की जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में कुल 1235 पदों के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इससे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग और करीब 67 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के उद्देश्य से यह भर्ती की जा रही है। नई नियुक्तियों के जरिए बिजली कंपनियों के मैदानी और तकनीकी स्टाफ को मजबूत किया जाएगा, जिससे कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाया जा सके।

इन पदों पर होगी भर्ती

जारी विज्ञापन के अनुसार, भर्ती में सहायक अभियंता (AE), कनिष्ठ अभियंता (JE), प्लांट अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई पद शामिल हैं। इसके अलावा चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर ऑफिसर एवं स्टाफ, विधि विभाग, वित्त अधिकारी और सुरक्षा विभाग के पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

श्रेणियों की नियुक्तियां

कुल 1235 पदों में द्वितीय श्रेणी के 189 पद, तृतीय श्रेणी के 711 पद और चतुर्थ श्रेणी के 335 पद शामिल हैं। इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में सबसे अधिक 547 पदों पर भर्ती होगी। वहीं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 415 पद, तीनों कंपनियों के कॉमन कैडर में 177 पद और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी में 96 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आवेदन की जानकारी वेबसाइट पर

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा विज्ञापन ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) विभाग की ओर से जारी किया गया है। उम्मीदवार पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें