Friday, 24 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसा : तालाब में नहाने गई बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला शव नाबालिग से दुष्कर्म : बेटी को शादी का झांसा देकर ले गया युवक, परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई अंजाम : पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति की लोहे की रॉड से हत्या तेज रफ्तार का कहर : आमानाका ओवरब्रिज पर बेकाबू कार ने मचाई तबाही, कई लोग घायल राशन घोटाला : दुर्ग में 1007 क्विंटल सरकारी चावल गायब, उचित मूल्य दुकान का अध्यक्ष गिरफ्तार NEET विवाद : CJP की मांगों पर केंद्र ने माँगा 24 घंटे का समय, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े छात्र हादसा : तालाब में नहाने गई बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला शव नाबालिग से दुष्कर्म : बेटी को शादी का झांसा देकर ले गया युवक, परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई अंजाम : पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति की लोहे की रॉड से हत्या तेज रफ्तार का कहर : आमानाका ओवरब्रिज पर बेकाबू कार ने मचाई तबाही, कई लोग घायल राशन घोटाला : दुर्ग में 1007 क्विंटल सरकारी चावल गायब, उचित मूल्य दुकान का अध्यक्ष गिरफ्तार NEET विवाद : CJP की मांगों पर केंद्र ने माँगा 24 घंटे का समय, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े छात्र
W 𝕏 f
होम शिविर : दूरस्थ गांव में पहुंची स्वास्थ्य सुरक्षा,…
शिविर में मिला आयुष्मान कार्ड
शिविर में मिला आयुष्मान कार्ड

शिविर : दूरस्थ गांव में पहुंची स्वास्थ्य सुरक्षा, रोन्ही को मिला आयुष्मान योजना का लाभ

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम पतरापारा निवासी रोन्ही पहाड़ी कोरवा को जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर के दौरान आयुष्मान भारत कार्ड का लाभ मिला। आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में जीवन गुजार रही रोन्ही अब निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलने से राहत महसूस कर रही हैं। जिला प्रशासन के “जनभागीदारी सबसे दूर सबसे पहले अभियान” के तहत आयोजित शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
25 May 2026, 11:45 AM
रायपुर

शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जब दूरस्थ जनजातीय अंचलों तक पहुंचती हैं, तो वे केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लेकर आती हैं। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में संचालित जनहितकारी शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आधार पंजीयन, बैंकिंग सेवाएं, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।

शिविरों में पात्रता परीक्षण, आवेदन, मौके पर निराकरण, स्वास्थ्य परीक्षण और शिकायतों के समाधान की कार्रवाई भी की जा रही है। इसी पहल का जीवंत उदाहरण विकासखंड राजपुर के ग्राम पंचायत पतरापारा की निवासी रोन्ही पहाड़ी कोरवा हैं, जिनके जीवन में प्रशासन की संवेदनशील पहल ने नई उम्मीद जगाई है।

अभाव और अंधविश्वास के बीच गुजर रही थी जिंदगी

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम पतरापारा निवासी रोन्ही पहाड़ी कोरवा को जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर के दौरान आयुष्मान भारत कार्ड का लाभ मिला। आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में जीवन गुजार रही रोन्ही अब निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलने से राहत महसूस कर रही हैं। जिला प्रशासन के “जनभागीदारी सबसे दूर सबसे पहले अभियान” के तहत आयोजित शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर बना उम्मीद की किरण

रोन्ही के जीवन में बदलाव तब आया, जब जिला प्रशासन द्वारा संचालित “जनभागीदारी सबसे दूर सबसे पहले अभियान” के तहत पतरापारा में जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही उनका आयुष्मान भारत कार्ड बनाकर सौंप दिया।

आयुष्मान कार्ड मिलने के बाद अब रोन्ही और उनके परिवार को इलाज के भारी खर्च की चिंता से राहत मिल गई है। अब वे आवश्यकता पड़ने पर अनुबंधित अस्पतालों में निःशुल्क और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगी।

रोन्ही ने जताया सरकार और प्रशासन का आभार

अपनी खुशी साझा करते हुए रोन्ही ने कहा कि पहले बीमारी का मतलब मानसिक तनाव और कर्ज का बोझ होता था, लेकिन अब आयुष्मान कार्ड मिलने से उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का भरोसा मिला है। उन्होंने कहा कि अब वे अपने परिवार के स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर काफी निश्चिंत हैं। उन्होंने जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर को दूरस्थ ग्रामीणों के लिए जीवनदायिनी पहल बताते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। यह पहल साबित करती है कि यदि योजनाओं को संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए, तो वे समाज के कमजोर वर्गों के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकती हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें