Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम
W 𝕏 f
होम रायपुर अभियान : रायपुर में स्पा सेंटरों की सुरक्षा व्यवस…
रायपुर के स्पा सेंटर में पुलिस जांच अभियान
रायपुर के स्पा सेंटर में पुलिस जांच अभियान
रायपुर

अभियान : रायपुर में स्पा सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच, नियमों के पालन के दिए निर्देश

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने पश्चिम क्षेत्र के 10 स्पा सेंटरों में आकस्मिक जांच अभियान चलाया। इस दौरान दस्तावेज, सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के सत्यापन की जांच की गई। नियमों के उल्लंघन या अवैध गतिविधि मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 Jul 2026, 04:06 PM
रायपुर
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
रायपुर शहर में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा स्पा सेंटरों का संचालन तय नियमों के अनुरूप सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस ने पश्चिम क्षेत्र में विशेष आकस्मिक जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्पा सेंटरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई। साथ ही संचालकों को नियमों के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी गई। 
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान में पश्चिम क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त, सरस्वती नगर, आजाद चौक और डीडी नगर थाना प्रभारियों समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम शामिल रही। टीम ने इन थाना क्षेत्रों में संचालित कुल 10 स्पा सेंटरों का अचानक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

दस्तावेज और सुरक्षा व्यवस्था की जांच

जांच के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटरों में काम करने वाले कर्मचारियों के पहचान संबंधी दस्तावेज, आगंतुकों का रिकॉर्ड, वैधानिक अभिलेख, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का विस्तार से परीक्षण किया। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी स्पा सेंटर निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार संचालित हो रहे हैं तथा वहां किसी प्रकार की संदिग्ध या अवैध गतिविधि नहीं चल रही है। 

संचालकों को दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान स्पा सेंटर संचालकों को कर्मचारियों का समय-समय पर सत्यापन कराने, सभी जरूरी रिकॉर्ड अद्यतन रखने और सीसीटीवी कैमरों को लगातार चालू रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शासन के नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य है। यदि किसी भी स्पा सेंटर में नियमों का उल्लंघन या अवैध गतिविधि पाई जाती है तो संबंधित संचालकों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें