Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप Sagar Poisonous Liquor Case: बरायठा के जंगलों में पुलिस मुठभेड़ के बाद 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा गिरफ्तार Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप Sagar Poisonous Liquor Case: बरायठा के जंगलों में पुलिस मुठभेड़ के बाद 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायपुर Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख…
Fraud in the name of government jobs in Raipur
Fraud in the name of government jobs in Raipur
🔴 BREAKING रायपुर

Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम

Government job scam: रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने मंत्री और अधिकारियों से पहचान होने का दावा कर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये लिए। एक युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कवर्धा तहसील कार्यालय में चार महीने तक काम भी कराया गया, लेकिन उसे वेतन नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान न्यूज
11 Sep 2026, 12:07 PM
रायपुर
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
Government job scam: राजधानी में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का एक नया मामला सामने आया है। ऊँची पहुँच और बड़े नेताओं से पहचान का धौंस दिखाकर एक जालसाज ने तीन लोगों को अपना शिकार बनाया और उनसे कुल 3.78 लाख रुपये ऐंठ लिए। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने एक पीड़ित को कवर्धा के तहसील कार्यालय में फर्जी तरीके से चार महीने तक काम भी करवाया, लेकिन बाद में न तो उसे वेतन मिला और न ही स्थाई नौकरी। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। छत्तीसगढ़ नगर निवासी धन्नू राम ध्रुव, जो पेशे से टेलर हैं, की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रमोद केशरवानी के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

आधिकारियों से संबंध बता कर दिया झांसा

धन्नू राम ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में आरोपी प्रमोद केशरवानी उनके घर के पास किराए के मकान में रहता था। वह अक्सर बड़ी-बड़ी बातें करता था और दावा करता था कि शासन-प्रशासन के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से उसके सीधे संबंध हैं। उसी दौरान उसने राजस्व विभाग में नई भर्तियों की बात कहकर धन्नू राम को झांसे में ले लिया। धन्नू राम के साढ़ू का भांजा परमेश्वर मरकाम नौकरी की तलाश में था। प्रमोद ने परमेश्वर के शैक्षणिक दस्तावेज मँगवाए और राजस्व विभाग में नौकरी दिलाने के बदले 2.50 लाख रुपये का सौदा तय किया।
  • परिजनों ने शुरुआत में 20 हजार रुपये ऑनलाइन (फोन-पे) के जरिए आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए।

  • इसके बाद 30 सितंबर 2023 को छत्तीसगढ़ नगर में आरोपी को 2.10 लाख रुपये नकद दिए गए।

    आबकारी विभाग में सेल्समैन की नौकरी लगाने हुई थी बात  

  • पैसे मिलने के बाद प्रमोद ने परमेश्वर को अंग्रेजी में लिखा एक जॉइनिंग लेटर थमा दिया। इस पत्र के आधार पर परमेश्वर ने कवर्धा तहसील कार्यालय में करीब चार महीने तक काम भी किया। लेकिन जब महीनों बीत जाने के बाद भी उसे वेतन नहीं मिला, तब जाकर धोखाधड़ी की आशंका हुई। ठगी का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। प्रमोद के दावों पर भरोसा करते हुए धन्नू राम ने अपने दो अन्य भांजों—मिथुन मरकाम और अमित छेदाइया—को आबकारी विभाग (शराब दुकान) में सेल्समैन की नौकरी दिलाने की बात की। आरोपी ने इसके एवज में 50-50 हजार रुपये (कुल 1 लाख रुपये) नकद ले लिए। 

    आरोपी के ठिकानों की पड़ताल 

    काफी समय बीत जाने के बाद भी जब किसी को नौकरी नहीं मिली, तो पीड़ितों ने आरोपी पर दबाव बनाना शुरू किया। जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस माँगने और संपर्क करने की कोशिश की, तो आरोपी प्रमोद केशरवानी अपना मोबाइल नंबर बंद कर गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़ितों ने थाने पहुँचकर आपबीती सुनाई। टिकरापारा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बैंक खातों के लेन-देन, फर्जी जॉइनिंग लेटर और आरोपी के ठिकानों की पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग
    दुर्ग संभाग
    बिलासपुर संभाग
    सरगुजा संभाग
    बस्तर संभाग
    देश
    विदेश
    सरकारी सूचना
    राजनीति
    खेल
    मनोरंजन
    कारोबार
    कीर्तिमान विशेष
    तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
    टिप्पणियाँ
    शेयर करें
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें