Monday, 22 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा दर्दनाक मंजर :  छिंदवाड़ा में ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप, 5 की मौत, कई जिंदगी और मौत के बीच एक्शन : बिलासपुर में चेन स्नैचिंग का मास्टरमाइंड नेटवर्क बेनकाब, 6 गिरफ्तार मची अफ़रा-तफ़री : शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला कपड़ा दुकान खाक, व्यापारी का लाखों का नुकसान मिली सफलता : 12.79 लाख की गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा दर्दनाक मंजर :  छिंदवाड़ा में ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप, 5 की मौत, कई जिंदगी और मौत के बीच एक्शन : बिलासपुर में चेन स्नैचिंग का मास्टरमाइंड नेटवर्क बेनकाब, 6 गिरफ्तार मची अफ़रा-तफ़री : शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला कपड़ा दुकान खाक, व्यापारी का लाखों का नुकसान मिली सफलता : 12.79 लाख की गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम कोरबा अभियान : सजग कोरबा-सतर्क कोरबा अभियान के तहत चोरी…
टाटा मैजिक और चांदी के आभूषण चोरी के आरोपी गिरप्तार
टाटा मैजिक और चांदी के आभूषण चोरी के आरोपी गिरप्तार
कोरबा

अभियान : सजग कोरबा-सतर्क कोरबा अभियान के तहत चोरी की गई टाटा मैजिक और जेवर बरामद

कोरबा पुलिस ने "सजग कोरबा-सतर्क कोरबा" अभियान के तहत चोरी के दो मामलों का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गए चांदी के आभूषण और करीब 7 लाख रुपये मूल्य की टाटा मैजिक वाहन बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि वाहन चोरी मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
22 Jun 2026, 11:29 AM
कोरबा

कोरबा पुलिस ने जिले में चलाए जा रहे "सजग कोरबा-सतर्क कोरबा" अभियान के तहत चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चोरी किये गए आभूषणों के साथ करीब 7 लाख रुपये मूल्य का टाटा मैजिक वाहन भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पहला मामला उरगा थाना क्षेत्र का है, जहां संतोषी साहू ने 6 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर नकदी, चांदी के आभूषण और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की।

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम लालमाटी निवासी 19 वर्षीय युवराज कुमार कंवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लगभग 7.50 तोला चांदी का हाफ करधन और अन्य सामान बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत करीब 16 हजार रुपये बताई गई है। दूसरा मामला 20 जून को दर्ज हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी टाटा मैजिक वाहन (सीजी 12 बीटी 2852) चोरी होने की रिपोर्ट पुलिस को दी थी। वाहन चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।

वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने करतला थाना क्षेत्र के नोन्दीरी गांव निवासी 20 वर्षीय करन भारद्वाज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर वाहन चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई करीब 7 लाख रुपये कीमत की टाटा मैजिक बरामद कर ली। मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उरगा थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों मामलों में चोरी की संपत्ति बरामद कर ली गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोरबा पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए "सजग कोरबा-सतर्क कोरबा" अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें