Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › अभियान : मासिक धर्म जागरूकता पर युवाओं ने तोड़ी र…
मासिक धर्म जागरूकता पर स्काउट-गाइड अभियान
मासिक धर्म जागरूकता पर स्काउट-गाइड अभियान
महासमुंद

अभियान : मासिक धर्म जागरूकता पर युवाओं ने तोड़ी रूढ़िवादिता की दीवार

बगबाहरा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा चलाए जा रहे “तारुण्य वार्ता अभियान” के तहत मासिक धर्म स्वच्छता और उससे जुड़ी रूढ़िवादिता को तोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 May 2026, 05:51 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 02:10 PM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

बगबाहरा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा चलाए जा रहे “तारुण्य वार्ता अभियान” के तहत युवाओं ने मासिक धर्म जैसे संवेदनशील विषय पर खुलकर संवाद स्थापित किया। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि “पीरियड्स कोई शर्म की बात नहीं, बल्कि इसे समझना और स्वीकार करना जरूरी है। महीनेभर से चल रहे इस अभियान में टीम द्वारा नुक्कड़ सभा, रंगोली, दीवार लेखन और चित्रकारी के जरिए लगातार जागरूकता फैलाई जा रही है।

गांव-गांव तक पहुंचा जागरूकता अभियान

इस अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए स्काउट-गाइड टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगबाहरा के अधिकारी एवं कर्मचारियों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों तक संदेश पहुंचाने का कार्य किया। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर समाज में फैली झिझक को समाप्त करना है। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर ग्राम टुरिझर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्काउट-गाइड टीम ने डोर-टू-डोर जाकर प्रत्येक घर में जागरूकता संदेश दिया। साथ ही रंगमंच और खेल-खेल में महिलाओं और बच्चों को मासिक धर्म स्वच्छता और इसके महत्व के बारे में सरल तरीके से समझाया गया।

मासिक धर्म झिझक खत्म जरूरी पूरी हरपाल

जिला सहायक आयुक्त पूरी हरपाल ने कहा कि समाज में आज भी मासिक धर्म को लेकर कई तरह की गलत धारणाएं और झिझक मौजूद है। इसे खत्म करना बेहद जरूरी है ताकि लड़कियां बिना किसी संकोच के अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें और सेनेटरी उत्पाद खरीदने में किसी तरह की शर्म महसूस न करें। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संघ के सचिव शेष नारायण साहू ने इस अभियान को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि युवा आगे आकर लड़कियों की गरिमा, समानता और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जागरूकता फैला रहे हैं।

चुप्पी तोड़ना जरूरी

रेजर लीडर रूखमणी बघेल ने कहा कि रूढ़िवादी सोच और चुप्पी के कारण आज भी कई महिलाएं स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करती हैं। समाज को आगे बढ़ाने के लिए इस झिझक को तोड़ना बेहद जरूरी है और खुलकर संवाद स्थापित करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष पंकज हरपाल, उपाध्यक्ष राजेश सोनी, पूर्व सचिव भीमसेन चंद्राकर, सीनियर स्काउट मास्टर व्यास नारायण बंजारे, भगवती निराला, दुर्गा हरपाल, डेविड निर्मलकर सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इसके अलावा अतुल, पुष्पेंद्र साहू, रूपांजलि साहू, रागनी साहू, प्रिया सेन, संध्या साहू तथा वीर शिवाजी ओपन रोवर क्रू और रानी दुर्गावती रेंजर टीम के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें