Sunday, 13 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Satna Viral Video Case: छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई, 38 दिन बाद केस दर्ज liquor smuggling: मोहारा में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा, 497 पौवा शराब समेत पैकिंग सामग्री जब्त Durg Fraud Case: एग्रोकेम कंपनी पर 65.68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR CGPSC 2003 Scam: 21 साल पुराने मामले में EOW की बड़ी तैयारी, 15 बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज Sagar Poisonous Liquor Case: एनकाउंटर के बाद जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी शिवांजय गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल Swine Flu का प्रकोप तेज, भोपाल में बुजुर्ग की मौत के साथ आंकड़ा 3 पर पहुंचा Satna Viral Video Case: छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई, 38 दिन बाद केस दर्ज liquor smuggling: मोहारा में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा, 497 पौवा शराब समेत पैकिंग सामग्री जब्त Durg Fraud Case: एग्रोकेम कंपनी पर 65.68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR CGPSC 2003 Scam: 21 साल पुराने मामले में EOW की बड़ी तैयारी, 15 बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज Sagar Poisonous Liquor Case: एनकाउंटर के बाद जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी शिवांजय गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल Swine Flu का प्रकोप तेज, भोपाल में बुजुर्ग की मौत के साथ आंकड़ा 3 पर पहुंचा
W 𝕏 f
होम कारोबार Cg News: रायगढ़ में जिंदल स्टील ने बनाया इतिहास, …
Steel slag road in Raigarh Chhattisgarh (Image Source: AI Genrated)
Steel slag road in Raigarh Chhattisgarh (Image Source: AI Genrated)
कारोबार Featured

Cg News: रायगढ़ में जिंदल स्टील ने बनाया इतिहास, स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क

Cg News: जिंदल स्टील ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। कंपनी ने वैज्ञानिक संस्थानों के सहयोग से स्टील प्लांट से निकलने वाले वेस्ट प्रोडक्ट स्टील स्लैग का 100 प्रतिशत उपयोग करते हुए 1.85 किलोमीटर लंबी चार लेन सड़क का निर्माण किया है।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
13 Sep 2026, 11:20 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Cg News: जिंदल स्टील ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। कंपनी ने वैज्ञानिक संस्थानों के सहयोग से स्टील प्लांट से निकलने वाले वेस्ट प्रोडक्ट स्टील स्लैग का 100 प्रतिशत उपयोग करते हुए 1.85 किलोमीटर लंबी चार लेन सड़क का निर्माण किया है। यह सड़क पूरी तरह से प्रोसेस्ड स्टील स्लैग से तैयार दुनिया की सबसे लंबी सड़क बन गई है और इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। 
स्टील स्लैग से बनी यह सड़क केवल एक प्रयोग नहीं है, बल्कि इसे मजबूत और लंबे समय तक टिकने वाली तकनीक के आधार पर तैयार किया गया है। इस सड़क की क्षमता इतनी अधिक है कि यह भारी कमर्शियल वाहनों और ट्रकों का भार आसानी से सहन कर सकती है। इससे भविष्य में सड़क निर्माण के क्षेत्र में वैकल्पिक सामग्री के रूप में स्टील स्लैग के उपयोग की संभावनाएं बढ़ गई हैं। 

करीब 2 लाख टन स्टील स्लैग का हुआ इस्तेमाल

इस ऐतिहासिक सड़क के निर्माण में लगभग 2,00,000 टन प्रोसेस्ड स्टील स्लैग का इस्तेमाल किया गया है। इस पहल के जरिए उद्योगों से निकलने वाले कचरे को उपयोगी संसाधन में बदलने की सोच को बढ़ावा मिला है। यह परियोजना सरकार के 'वेस्ट टू वेल्थ' (Waste to Wealth) विजन को मजबूती देती है, जिसमें बेकार समझे जाने वाले औद्योगिक अवशेषों का इस्तेमाल देश के विकास कार्यों में किया जा रहा है।

निर्माण में कम खर्च और प्राकृतिक संसाधनों की बचत

स्टील स्लैग से सड़क बनाने की तकनीक से आर्थिक और पर्यावरणीय दोनों फायदे हुए हैं। परंपरागत सड़कों की तुलना में यह सड़क करीब 35 प्रतिशत पतली बनाई गई है, जबकि इसके निर्माण में लगभग 40 प्रतिशत तक लागत बचत दर्ज की गई है। इसके अलावा प्राकृतिक पत्थरों की खुदाई और खनन पर निर्भरता कम होगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। 

नवीन जिंदल ने बताया पर्यावरण के लिए बड़ा कदम

जिंदल स्टील के चेयरमैन नवीन जिंदल ने इस उपलब्धि को भारत के विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए ऐसी तकनीकों को बढ़ावा देना जरूरी है, जो विकास के साथ-साथ प्रकृति का भी ध्यान रखें। उद्योगों से निकलने वाला कचरा भविष्य में देश निर्माण की बड़ी ताकत बन सकता है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस परियोजना को 'वेस्ट टू वेल्थ' की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

वैज्ञानिक तकनीक से तैयार किया गया रोड मटेरियल

जिंदल स्टील ने CSIR और रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर स्टील स्लैग को सड़क निर्माण योग्य सामग्री में बदला। इसके लिए स्लैग पर वैज्ञानिक प्रक्रियाओं जैसे क्रशिंग, मेटल रिकवरी और ग्रेडिंग का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद इसे रोड-ग्रेड एग्रीगेट में परिवर्तित कर सड़क की अलग-अलग परतों में लगाया गया। इस सामग्री का उपयोग सड़क के बेस लेयर से लेकर ऊपरी बिटुमेन लेयर तक किया गया। पर्यावरण और गुणवत्ता से जुड़े कई परीक्षणों में सफल होने के बाद ही इसे सड़क निर्माण के लिए मंजूरी मिली।

देशभर में बढ़ेगा स्टील स्लैग तकनीक का इस्तेमाल

जिंदल स्टील ने प्रोसेस्ड स्टील स्लैग को 'स्टील ग्रिट' नाम दिया है। कंपनी का उद्देश्य इस तकनीक को देश के अन्य हिस्सों में सड़क निर्माण के लिए भी इस्तेमाल करना है। इस दिशा में देशभर में इस तकनीक को अपनाने के लिए समझौते भी किए गए हैं, जिससे भविष्य में सड़क निर्माण में पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा मिल सकता है।उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट साबित करता है कि भारत अपनी स्वदेशी तकनीक और वैज्ञानिक क्षमता के जरिए बड़ी चुनौतियों का समाधान निकाल सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें