Saturday, 26 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Khandwa News: गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, खदान में डूबे दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम Bemetara News: ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर Government Employees Suspended: दिवंगत शिक्षक का पेंशन केस लटकाने पर बड़ी कार्रवाई, 6 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड Ganesh Visarjan Acciden: पंडाल में टूटा बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से 4 युवकों की मौत, 3 गंभीर CG Weather News: उफान पर नदियां, 300 से ज्यादा गांव बने टापू, बस्तर से रायपुर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त Ganesh Visarjan Violence: नशेड़ियों ने 3 युवकों को चाकू से गोदा, 30 से ज्यादा टांके आए, शहर में 2 अन्य जगह भी हंगामा Khandwa News: गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, खदान में डूबे दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम Bemetara News: ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर Government Employees Suspended: दिवंगत शिक्षक का पेंशन केस लटकाने पर बड़ी कार्रवाई, 6 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड Ganesh Visarjan Acciden: पंडाल में टूटा बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से 4 युवकों की मौत, 3 गंभीर CG Weather News: उफान पर नदियां, 300 से ज्यादा गांव बने टापू, बस्तर से रायपुर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त Ganesh Visarjan Violence: नशेड़ियों ने 3 युवकों को चाकू से गोदा, 30 से ज्यादा टांके आए, शहर में 2 अन्य जगह भी हंगामा
W 𝕏 f
होम › रायपुर › CG Railway News: बारिश के कारण कई ट्रेनों का बदला…
Rain affected railway track in Chhattisgarh (Image Source: Keertiman Media)
Rain affected railway track in Chhattisgarh (Image Source: Keertiman Media)
रायपुर

CG Railway News: बारिश के कारण कई ट्रेनों का बदला संचालन, यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट

CG railway news: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही तेज बारिश का असर अब रेल यातायात पर भी दिखाई देने लगा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत दुर्ग-दल्लीराजहरा रेल सेक्शन में लाटाबोर और गुंडरदेही स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर जलभराव और ट्रैक धंसने की स्थिति सामने आई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस मार्ग से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है।

क
प्रकाशित: 26 Sep 2026, 02:39 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG railway news: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही तेज बारिश का असर अब रेल यातायात पर भी दिखाई देने लगा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत दुर्ग-दल्लीराजहरा रेल सेक्शन में लाटाबोर और गुंडरदेही स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर जलभराव और ट्रैक धंसने की स्थिति सामने आई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस मार्ग से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है।
स्थिति की जानकारी मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक दयानंद सहित संरक्षा विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रेलवे की इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंचकर ट्रैक को सुरक्षित और सुचारू करने के काम में जुट गई है। ट्रैक की मरम्मत और बहाली के लिए तकनीकी स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कई ट्रेनों का परिचालन रद्द और बदला गया

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए कुछ ट्रेनों को रद्द करने और कुछ का संचालन सीमित मार्ग तक करने का फैसला लिया है।
ट्रेन संख्या 78816 अंतागढ़-रायपुर: दल्लीराजहरा से रायपुर के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
ट्रेन संख्या 78815 रायपुर-अंतागढ़: 26 सितंबर 2026 को पूरी तरह रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 78818 अंतागढ़-दुर्ग: 26 सितंबर 2026 को दल्लीराजहरा से दुर्ग के लिए रवाना होगी। अंतागढ़-दल्लीराजहरा के बीच सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।
ट्रेन संख्या 68765 ताड़ोकी-रायपुर: 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 68764 रायपुर-ताड़ोकी: 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।

ट्रैक की सुरक्षा पर लगातार नजर

रेलवे प्रशासन ने बताया कि प्रभावित रेल सेक्शन में ट्रैक की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मौसम और ट्रैक की स्थिति के आधार पर आगे के परिचालन संबंधी निर्णय लिए जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें