Wednesday, 02 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
India Post GDS Recruitment: बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका, डाक विभाग में 23,700 से ज्यादा पदों पर भर्ती Arang robbery: गनौद-धमनी मार्ग पर नकाबपोश लुटेरों का आतंक, डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला कर ₹4 हजार लूटे Raipur crime news: VR Education Academy में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार Fake Appointment Letter: कृषि निगम में फर्जी जॉइनिंग मामला, जीएम के स्कैन दस्तखत से बनाया लेटर, एफआईआर दर्ज Mahasamund Road Accident: अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती की मौत, मां गंभीर Mahasamund news: शराब मिलावट मामले में आबकारी विभाग की कमज़ोर पैरवी का फायदा, कोर्ट ने तीनों को किया बरी India Post GDS Recruitment: बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका, डाक विभाग में 23,700 से ज्यादा पदों पर भर्ती Arang robbery: गनौद-धमनी मार्ग पर नकाबपोश लुटेरों का आतंक, डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला कर ₹4 हजार लूटे Raipur crime news: VR Education Academy में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार Fake Appointment Letter: कृषि निगम में फर्जी जॉइनिंग मामला, जीएम के स्कैन दस्तखत से बनाया लेटर, एफआईआर दर्ज Mahasamund Road Accident: अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती की मौत, मां गंभीर Mahasamund news: शराब मिलावट मामले में आबकारी विभाग की कमज़ोर पैरवी का फायदा, कोर्ट ने तीनों को किया बरी
W 𝕏 f
होम शिक्षा CG Students Bonus Marks: 9वीं से 12वीं के छात्रों…
CG students to receive 10 bonus marks (Image source: AI Genrated)
CG students to receive 10 bonus marks (Image source: AI Genrated)
शिक्षा Featured

CG Students Bonus Marks: 9वीं से 12वीं के छात्रों को मिलेंगे 10 बोनस अंक, 10 निरक्षरों को साक्षर बनाने पर मिलेगा लाभ

CG Students Bonus Marks: छत्तीसगढ़ में 9वीं से 12वीं के छात्रों को साक्षरता अभियान से जोड़ा गया है। 10 निरक्षरों को पढ़ना-लिखना सिखाने पर विद्यार्थियों को 10 बोनस अंक मिलेंगे। ‘उल्लास गृह कार्य’ के तहत बच्चे परिवार के निरक्षर सदस्यों को भी शिक्षित करेंगे।

कीर्तिमान डेस्क | लक्ष्मी साहू
02 Sep 2026, 12:23 PM
रायपुर
CG Students Bonus Marks: छत्तीसगढ़ में स्कूली विद्यार्थियों को साक्षरता अभियान से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने एक खास पहल शुरू की है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 10 निरक्षरों को साक्षर बनाने पर स्थानीय एवं बोर्ड परीक्षाओं में 10 बोनस अंक देने का प्रावधान किया गया है। यह पहल विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ-साथ प्रदेश को पूर्ण साक्षर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण और स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 1 से 15 सितंबर 2026 तक ‘उल्लास नव भारत साक्षरता पखवाड़ा’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन यानी 2 सितंबर को प्रदेशभर में निरक्षर नागरिकों और स्वयंसेवी शिक्षकों की पहचान के लिए घर-घर सर्वेक्षण किया जा रहा है।

घर-घर पहुंचकर होगा सर्वे

अभियान के तहत ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के शहरी वार्डों में टीमें घर-घर जाकर ऐसे लोगों की जानकारी जुटाएंगी, जो 15 वर्ष से अधिक आयु के हैं और औपचारिक स्कूली शिक्षा से वंचित रह गए हैं। इन नागरिकों को साक्षरता की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए स्वयंसेवी शिक्षकों की भी पहचान और पंजीयन किया जाएगा।
इस सर्वेक्षण में हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थी, स्थानीय युवा और सेवानिवृत्त कर्मचारी भी भाग लेंगे। अभियान के दौरान निरक्षर नागरिकों का चिन्हांकन करने के साथ उनका आवश्यक डेटा भी संकलित किया जाएगा।

10 निरक्षरों को पढ़ाने पर मिलेंगे 10 बोनस अंक

शिक्षा विभाग की इस पहल में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण रखी गई है। कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी यदि 10 निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने में योगदान देते हैं, तो उन्हें स्थानीय एवं बोर्ड परीक्षाओं में 10 बोनस अंक दिए जाएंगे। इस प्रावधान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल कक्षा तक सीमित रखने के बजाय उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है।

‘उल्लास गृह कार्य’ के जरिए परिवार भी जुड़ेगा

साक्षरता पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों के लिए ‘उल्लास गृह कार्य’ नाम से विशेष गतिविधि भी शुरू की गई है। इसके तहत विद्यार्थी अपने परिवार के निरक्षर दादा-दादी, नाना-नानी या माता-पिता के साथ रोजाना कम से कम 15 मिनट समय बिताकर उन्हें पढ़ना-लिखना सिखाएंगे।
विद्यार्थी उन्हें समाचार पत्रों की सुर्खियां पढ़ने और बुनियादी अक्षर लिखने-पढ़ने का अभ्यास भी कराएंगे। इससे परिवार के भीतर संवाद बढ़ाने के साथ बुजुर्गों और अन्य सदस्यों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करने का प्रयास किया जाएगा।

साक्षरता केंद्रों का होगा निरीक्षण

अभियान की नियमित निगरानी के लिए 2 सितंबर की शाम संचालित होने वाले साक्षरता केंद्रों का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंच-सरपंचों और प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा अवलोकन किया जाएगा। इसका उद्देश्य साक्षरता गतिविधियों की जमीनी स्थिति और अभियान की प्रगति को देखना है।

राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने सभी जिला कलेक्टरों और जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरणों को सर्वेक्षण कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिक से अधिक स्वयंसेवी शिक्षकों को अभियान से जोड़ने पर भी जोर दिया गया है, ताकि छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लक्ष्य की दिशा में तेजी से काम किया जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें