Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर चाकूबाजी का कहर : सरेराह चाकू से हमला, रायपुर में…
खमतराई चाकूबाजी मामला
खमतराई चाकूबाजी मामला
रायपुर

चाकूबाजी का कहर : सरेराह चाकू से हमला, रायपुर में दो वारदातों के बाद पुलिस अलर्ट

राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। खमतराई और सरोरा इलाके में हुए हमलों के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में दोनों घटनाओं के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Jul 2026, 10:11 AM · अपडेट: 15 Jul 2026, 09:05 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। शनिवार को शहर के खमतराई और सरोरा क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग चाकू के हमले में घायल हो गए। घायलों में एक ई-रिक्शा चालक भी शामिल है। पुलिस ने दोनों मामलों में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
पहली घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार तेलीबांधा निवासी संजय निषाद गुरुवार शाम अपने साथी भरत यादव के साथ ई-रिक्शा से एक महिला यात्री को छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान सृष्टि प्लाजा, राजीव गांधी नगर के पास तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। संजय और भरत ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मौके पर मिले मोबाइल से पुलिस को मिला सुराग

विवाद बढ़ने पर एक युवक ने संजय पर चाकू से हमला कर दिया। संजय ने हाथ से वार रोकने की कोशिश की, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद आरोपियों ने भरत यादव की कमर के ऊपर चाकू मार दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। घटना के बाद पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन मिला है। जांच के दौरान मोबाइल पर राहुल नाम से लगातार कॉल आ रही थी। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है और इसके आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। 

सरोरा में विवाद के बाद युवक को मारा चाकू 

दूसरी घटना सरोरा इलाके की है। यहां मजदूर नगर निवासी युवराज सेन का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। विवाद पहले हाथापाई तक पहुंचा और बाद में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद केटीएम बाइक से पहुंचे एक युवक ने युवराज पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
उसे पहले स्थानीय क्लीनिक ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। दोनों घटनाओं में पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। प्रारंभिक जांच में दोनों वारदातों के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें