Friday, 18 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kharun River Accident: एनीकेट पार करना पड़ा भारी, खारून नदी में डूबने से धमतरी के युवक की मौत Electric Fencing Accident: खेत की रखवाली करने गए किसान की करंट से मौत, अवैध इलेक्ट्रिक फेंसिंग पर उठे सवाल WhatsApp APK Fraud: एक गलती और गायब हुए ₹4.15 लाख, रायपुर के कारोबारी के साथ साइबर ठगी, ऑटो-डाउनलोड था ऑन Cyber Crime: फाइनेंशियल नेटवर्क पर वार, दुर्ग पुलिस ने पकड़े 3162 संदिग्ध खाते, 257 आरोपी गिरफ्तार CG Health Department: कैंसर को लेकर सरकार सख्त, अब हर मरीज का रिकॉर्ड होगा दर्ज Illegal Drug Sale: रायपुर में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर वार, 900 टैबलेट और 77 सिरप के साथ 3 गिरफ्तार Kharun River Accident: एनीकेट पार करना पड़ा भारी, खारून नदी में डूबने से धमतरी के युवक की मौत Electric Fencing Accident: खेत की रखवाली करने गए किसान की करंट से मौत, अवैध इलेक्ट्रिक फेंसिंग पर उठे सवाल WhatsApp APK Fraud: एक गलती और गायब हुए ₹4.15 लाख, रायपुर के कारोबारी के साथ साइबर ठगी, ऑटो-डाउनलोड था ऑन Cyber Crime: फाइनेंशियल नेटवर्क पर वार, दुर्ग पुलिस ने पकड़े 3162 संदिग्ध खाते, 257 आरोपी गिरफ्तार CG Health Department: कैंसर को लेकर सरकार सख्त, अब हर मरीज का रिकॉर्ड होगा दर्ज Illegal Drug Sale: रायपुर में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर वार, 900 टैबलेट और 77 सिरप के साथ 3 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Chakradhar Samaroh: ओपी चौधरी ने कलाकारों को किया…
Artists received special honors at the Chakradhar Samaroh. (Image Source: CGDPR)
Artists received special honors at the Chakradhar Samaroh. (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Chakradhar Samaroh: ओपी चौधरी ने कलाकारों को किया सम्मानित, बस्तर दल को मिला 51 हजार की राशि

Chakradhar Samaroh: अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह के चौथे दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और बस्तर के कलाकारों को 51 हजार रुपए की अतिरिक्त सम्मान राशि देने की घोषणा की। उन्होंने समारोह को भारतीय कला और संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
18 Sep 2026, 12:02 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chakradhar Samaroh: अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह के चौथे दिन प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठकर विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों का सम्मान किया। समारोह में जाह्नवी बेहरा की ओडिसी प्रस्तुति, बेंगलुरु की शिवरंजनी हरीश तथा बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट्स एंड लिटरेचर के ‘बादल’ दल सहित अनेक कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि चक्रधर समारोह ने रायगढ़ की सीमाओं से आगे बढ़कर देश-प्रदेश और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। यह केवल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय कला, परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन कला साधकों को मंच देने के साथ-साथ समाज में सांस्कृतिक चेतना को भी मजबूत करते हैं।
चौधरी ने रायगढ़ में कला के प्रति लोगों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि शहर के विभिन्न मोहल्लों में छोटे-छोटे स्थानों पर बड़ी संख्या में बच्चे कथक सहित अन्य शास्त्रीय कलाओं का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कला साधकों और गुरुओं के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनकी साधना से रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान निरंतर मजबूत हो रही है।

चक्रधर समारोह में कलाकारों को मिला विशेष सम्मान
बस्तर की कला और संस्कृति का रायगढ़ में विशेष अभिनंदन

वित्त मंत्री चौधरी ने बस्तर से आए कलाकारों का विशेष रूप से अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि बस्तर की समृद्ध कला और संस्कृति को रायगढ़ के प्रतिष्ठित मंच पर प्रस्तुत किया जाना दोनों क्षेत्रों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बस्तर से अपने पुराने जुड़ाव को भी साझा किया। इस अवसर पर चौधरी ने बस्तर के कलाकारों के लिए अपनी ओर से 51 हजार रुपए की अतिरिक्त सम्मान राशि देने की घोषणा की।

आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति जताया आभार

ओ.पी. चौधरी ने चक्रधर समारोह को सफल बनाने में योगदान देने वाले कलाकारों, गुरुओं, आयोजकों, प्रशासनिक अधिकारियों, सहयोगियों और कलाप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक ऊंचाई प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने रायगढ़ को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सकारात्मक सोच और सामूहिक सहभागिता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, गुरुपाल भल्ला सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में कलाप्रेमी उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें