Tuesday, 18 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम धर्म चाणक्य नीति: हर मेहमान पर न करें आंख बंदकर भरोसा,…
चाणक्य नीति
चाणक्य नीति
धर्म

चाणक्य नीति: हर मेहमान पर न करें आंख बंदकर भरोसा, इन 5 तरह के लोगों से रहें सावधान

चाणक्य नीति में संगति और व्यवहार को लेकर कई महत्वपूर्ण सीख दी गई हैं। जानिए किन लोगों से सावधान रहना चाहिए और घर की शांति व निजी सीमाओं को बनाए रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 Aug 2026, 06:22 PM
नई दिल्ली
भारतीय परंपरा में अतिथि देवो भव: का भाव सदियों से समाया हुआ है। घर पर मेहमानों का आना हमेशा से खुशियां और अपनापन लाता है, लेकिन क्या हर आने वाले इंसान पर आंख मूंदकर भरोसा किया जा सकता है? आचार्य चाणक्य की नीतियां आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य का साफ मानना था कि आप किन लोगों को अपने करीब आने देते हैं, इसका सीधा असर आपके मानसिक सुकून और घर की शांति पर पड़ता है।
हर मेहमान घर में सकारात्मक ऊर्जा नहीं लाता। कई बार कुछ लोगों का व्यवहार परिवार के माहौल को कड़वाहट से भर देता है। चाणक्य नीति के अनुसार, पांच तरह के लोगों से सतर्क रहना और अपने घर में उन्हें सीमित जगह देना ही समझदारी है।

बिन बुलाए और बार-बार आने वाले लोग 

कुछ लोगों की आदत होती है बिना किसी वजह या बिना बताये बार-बार आ जाना। और घंटों बैठकर आपका कीमती समय जाया करते हैं। अगर आप किसी जरूरी काम में लगे हैं या परिवार के साथ सुकून के पल बिता रहे हैं, तो ऐसे लोग आपकी निजता में खलल डालते हैं। ऐसे लोगों से कड़ाई से नहीं, बल्कि विनम्रतापूर्वक अपनी सीमाओं का अहसास कराना बेहद जरूरी है। 

दूसरों की चुगली करने वाले लोग 

जो मेहमान आपके घर बैठकर किसी तीसरे इंसान की बुराई या निजी बातें कर रहा है, इस बात की पूरी आशंका है कि वह आपके घर की बातें भी बाहर जाकर किसी और से कहेगा। चुगली करने वाले लोग घर में नकारात्मकता लाते हैं। ऐसे लोगों के सामने अपने घर की गोपनीय बातें या निजी विचार भूलकर भी जाहिर न करें।

आपकी सफलता से चिढ़ने वाले 

हर मीठी बात करने वाला इंसान आपका भला चाहने वाला नहीं होता। कुछ लोग सामने तो आपकी तारीफों के पुल बांधते हैं, लेकिन मन ही मन आपकी तरक्की, बच्चों की सफलता या आर्थिक खुशहाली से जलते रहते हैं। बातों-बातों में तुलना करना या नीचा दिखाने की कोशिश करना इनकी पहचान है। ऐसे लोगों से अपने भविष्य के प्लान और उपलब्धियां छिपाकर रखने में ही भलाई है। 

केवल मतलब के साथी 

कुछ रिश्तेदार या परिचित आपको सिर्फ तब याद करते हैं जब उन्हें किसी मदद की जरूरत होती है। काम निकल जाने के बाद उनका रुख बदल जाता है। निसंदेह किसी की मदद करना अच्छी बात है, लेकिन बार-बार इस्तेमाल होना बेवकूफी है। स्वार्थी लोगों को पहचानें और अपने आत्मसम्मान से समझौता न करें।

नकारात्मक और गुस्सैल स्वभाव वाले 

ऐसे लोग जिनके पास हर बात की शिकायत होती है और जो बात-बात पर चिढ़ जाते हैं, घर के माहौल को भारी कर देते हैं। खासकर जहां बच्चे और बुजुर्ग हों, वहां ऐसे लोगों का आना-जाना बहस और तनाव पैदा करता है। इनसे उलझने के बजाय दूरी बना लेना ही सबसे सुरक्षित रास्ता है। 
आचार्य चाणक्य की ये बातें किसी को नीचा दिखाने के लिए नहीं, बल्कि खुद को सुरक्षित और शांत रखने का व्यावहारिक तरीका हैं। मेहमान का स्वागत जरूर करें, लेकिन अपने घर की सुख-शांति, समय और सीमाओं की कीमत पर बिल्कुल नहीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें