Sunday, 09 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रही महिला की मौत, गांव में शोक की लहर गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने वैन के उड़ाए परखच्चे, महाकाल दर्शन कर लौट रहे गुजरात के 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तेज झटके, डोप टेस्ट रिपोर्ट को लेकर उठे सवाल, DGCA कर रहा जांच जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रही महिला की मौत, गांव में शोक की लहर गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने वैन के उड़ाए परखच्चे, महाकाल दर्शन कर लौट रहे गुजरात के 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तेज झटके, डोप टेस्ट रिपोर्ट को लेकर उठे सवाल, DGCA कर रहा जांच जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम धर्म सावन सोमवार पर सूर्य-बुध की युति से बनेगा शुभ योग…
सावन सोमवार का महा-संयोग
सावन सोमवार का महा-संयोग
धर्म

सावन सोमवार पर सूर्य-बुध की युति से बनेगा शुभ योग, जानें किन राशियों को होगा फायदा

सावन के दूसरे सोमवार 10 अगस्त 2026 को सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस शुभ संयोग का प्रभाव वृषभ, कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। इन राशियों को करियर, धन और सफलता के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल सकते हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Aug 2026, 07:04 PM
नई दिल्ली
सावन का पवित्र महीना धार्मिक आस्था के साथ-साथ ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद खास माना जा रहा है। इस बार सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त 2026 को पड़ रहा है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दिन ग्रहों की विशेष स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, सावन के दूसरे सोमवार पर सूर्य और बुध ग्रह कर्क राशि में एक साथ मौजूद रहेंगे। सूर्य और बुध की इस युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बुद्धि, आत्मविश्वास, मान-सम्मान और आर्थिक उन्नति से जोड़कर देखा जाता है। सावन सोमवार के व्रत और इस शुभ योग के संयोग से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। परिवार और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशंसा और नए अवसर मिल सकते हैं। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए यह योग शुभ फल देने वाला माना जा रहा है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को नए संपर्कों और योजनाओं से लाभ मिलने के संकेत हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग लाभ भाव में बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों और अनुभवी लोगों का सहयोग करियर में आगे बढ़ने में मदद करेगा। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह योग भाग्य में वृद्धि करने वाला माना जा रहा है। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। शिक्षा, धार्मिक यात्रा और नए अनुभवों के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी और करियर में उन्नति के साथ आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं।

सावन सोमवार पर करें ये उपाय 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव की पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जा सकते हैं—
  • शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बेलपत्र और शमी के पत्ते अर्पित करें। 
  • भगवान शिव का ध्यान करते हुए ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। 
  • बुध ग्रह की कृपा के लिए ॐ बुधादित्य नमः मंत्र का स्मरण करें। 
  • सूर्य देव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें और अक्षत (चावल) चढ़ाएं।
नोट: ज्योतिषीय मान्यताएं धार्मिक विश्वासों पर आधारित होती हैं। इनका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इसे सामान्य जानकारी के रूप में ही लें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें