Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम तकनीक ChatGPT से साइबर अटैक का आरोप, 15 वर्षीय छात्र गि…
ChatGPT के जरिए साइबर अटैक
ChatGPT के जरिए साइबर अटैक
तकनीक

ChatGPT से साइबर अटैक का आरोप, 15 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

जापान में एक 15 वर्षीय छात्र को ChatGPT की मदद से बनाए गए साइबर टूल के जरिए Bandai Channel स्ट्रीमिंग सर्विस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इस हमले से 46 हजार से ज्यादा यूजर अकाउंट प्रभावित हुए और कंपनी की सेवा बाधित हुई।

प्रकाशित: 13 Jul 2026, 07:55 PM · अपडेट: 14 Sep 2026, 04:07 PM
जापान
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल ChatGPT का इस्तेमाल दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल गंभीर अपराध का कारण भी बन सकता है। जापान में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय छात्र को साइबर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि छात्र ने ChatGPT की मदद से एक प्रोग्राम तैयार किया और उसका इस्तेमाल Bandai Namco Filmworks की स्ट्रीमिंग सर्विस Bandai Channel को निशाना बनाने के लिए किया। इस घटना के बाद करीब 46,812 यूजर अकाउंट प्रभावित हुए और कंपनी को अपनी सेवाओं में रुकावट का सामना करना पड़ा।

ChatGPT से तैयार किया प्रोग्राम, अकाउंट एक्सेस का आरोप 

जांच के अनुसार, नवंबर 2025 में छात्र ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की एक सुरक्षा खामी का फायदा उठाया। आरोप है कि उसने ऐसा प्रोग्राम बनाया, जो यूजर अकाउंट से जुड़े कामों को ऑटोमेट कर सकता था। पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसने शुरुआत में खुद सोर्स कोड तैयार किया था, लेकिन प्रक्रिया काफी समय लेने लगी। इसके बाद उसने ChatGPT से मदद ली और कोड को दूसरी प्रोग्रामिंग भाषा में तैयार किया। 

हजारों अकाउंट हुए प्रभावित, कंपनी की सेवा रही बाधित 

पुलिस के मुताबिक, 4 नवंबर 2025 को छात्र ने Bandai Channel के सर्वर पर कथित तौर पर गलत कमांड भेजे। इसके चलते बड़ी संख्या में यूजर अकाउंट डी-रजिस्टर हो गए। घटना के बाद 6 नवंबर से कंपनी की सेवा प्रभावित हुई। सिस्टम की मरम्मत के बाद दिसंबर में जाकर सामान्य संचालन बहाल हो सका। इसके बाद कंपनी ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।

सुरक्षा खामी का उठाया फायदा 

आरोप है कि छात्र ने प्लेटफॉर्म की सिक्योरिटी कमजोरी का पता लगाया और अनधिकृत तरीके से अकाउंट जानकारी तक पहुंच बनाई। जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी द्वारा एक्सेस रोकने के बाद भी उसने करीब 30 बार अपना IP एड्रेस बदला। हालांकि, अभी तक यूजर डेटा लीक होने या ऑनलाइन सार्वजनिक किए जाने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

कंप्यूटर प्रोग्रामिंग खुद सीखी, पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी 

आरोपी छात्र जूनियर हाई स्कूल में पढ़ता है। बताया जा रहा है कि उसने कम उम्र में ही खुद से प्रोग्रामिंग सीखना शुरू कर दिया था। उसने चौथी कक्षा से कंप्यूटर का इस्तेमाल करना शुरू किया था। पूछताछ में छात्र ने आरोपों को स्वीकार किया और कहा कि उसका कंपनी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था। उसने दावा किया कि उसने केवल इसलिए प्लेटफॉर्म को निशाना बनाया क्योंकि वहां मौजूद कई अकाउंट तक पहुंच संभव थी। 

कंपनी ने यूजर्स को किया अलर्ट 

घटना के बाद Bandai Namco Filmworks ने प्रभावित ग्राहकों को जानकारी दी और फिशिंग या फर्जी ईमेल से सावधान रहने की अपील की। कंपनी ने प्रभावित यूजर्स को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा है। साथ ही सेवा बाधित रहने के दौरान ली गई सब्सक्रिप्शन फीस वापस करने की जानकारी भी दी गई है। कंपनी का कहना है कि वह मामले की लगातार जांच कर रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें