Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग छात्र की करतूत : प्रोफेसर की रिकॉर्डिंग वायरल कर …
गिरफ्तार छात्र
गिरफ्तार छात्र
दुर्ग

छात्र की करतूत : प्रोफेसर की रिकॉर्डिंग वायरल कर पहुंचा जेल

भिलाई के रुंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की महिला प्रोफेसर की कॉल रिकॉर्डिंग, फोटो और मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने कॉलेज के छात्र प्रांजल यादव को गिरफ्तार किया है। प्रोफेसर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया, जबकि एफआईआर के बाद मिली धमकी के मामले में दो अज्ञात युवकों की भी तलाश जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Jul 2026, 12:07 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 12:49 AM
भिलाई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भिलाई के रुंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की एक महिला प्रोफेसर की निजी जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने कॉलेज के ही छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय प्रांजल यादव के रूप में हुई है, जो पीजीडीसीए सेकेंड ईयर (R2) का छात्र है। 
महिला प्रोफेसर की शिकायत के बाद भिलाई नगर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की। कॉल रिकॉर्डिंग और फोटो सोशल मीडिया पर की थी पोस्ट पुलिस जांच के अनुसार, प्रांजल यादव ने अपने खिलाफ कॉलेज प्रबंधन की ओर से भेजे गए मानहानि नोटिस के संबंध में जानकारी लेने के लिए महिला प्रोफेसर से फोन पर बातचीत की थी। आरोप है कि उसने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली और बाद में प्रोफेसर की तस्वीर तथा मोबाइल नंबर के साथ उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर दिया।

आपत्तिजनक टिप्पणियों से मानसिक तनाव में आईं प्रोफेसर

पोस्ट वायरल होने के बाद मामला तेजी से फैल गया। आपत्तिजनक टिप्पणियों से मानसिक तनाव में आईं प्रोफेसर महिला प्रोफेसर ने अपनी शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद कई लोगों ने उस पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां कीं। इससे उनकी सामाजिक छवि प्रभावित हुई और परिचित लोगों के लगातार सवालों के कारण उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह घटना उनकी निजता और सम्मान पर सीधा हमला है। कॉलेज की छवि खराब करने का भी लगाया आरोप शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी छात्र पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कॉलेज के खिलाफ लगातार पोस्ट और वीडियो साझा कर रहा था।

कॉलेज की छवि खराब करने का भी लगाया आरोप

कॉलेज प्रशासन ने उसकी गतिविधियों को लेकर पहले भी उसे मानहानि का नोटिस जारी किया था, लेकिन इसके बावजूद उसने पोस्ट करना बंद नहीं किया। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एफआईआर के बाद मिली शिकायत वापस लेने की धमकी महिला प्रोफेसर ने बताया कि 4 जून को एफआईआर दर्ज कराने के कुछ दिनों बाद, 18 जून की सुबह जब वह एक्टिवा से कॉलेज जा रही थीं, तब सेक्टर-6 स्थित पावर जिम के पास बाइक सवार दो नकाबपोश युवक उनके पास पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने उनसे कहा कि प्रांजल यादव अब उन्हें परेशान नहीं कर रहा है, इसलिए वह भी अपनी शिकायत वापस ले लें, अन्यथा आगे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

बिना नंबर प्लेट की बाइक से पहुंचे थे दोनों युवक

धमकी देने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। बिना नंबर प्लेट की बाइक से पहुंचे थे दोनों युवक प्रोफेसर के मुताबिक, दोनों युवक ब्लैक-रेड रंग की स्पोर्ट्स बाइक पर सवार थे, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे युवक ने चेहरे पर सफेद गमछा बांध रखा था। घटना से घबराई प्रोफेसर ने कॉलेज पहुंचकर पूरी जानकारी प्रबंधन और सुरक्षा अधिकारियों को दी। इसके बाद भिलाई नगर थाने में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ अलग से शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें