Friday, 30 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: 188 करोड की लागत से बनी सड़क निर्माण पुरा होने से पहले ही जर्ज़र Raigarh Cyber Crime: डॉक्टर से 34 लाख की ठगी, इंदौर से 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Fire Accident: करवाचौथ पर गैस सिलेंडर ब्लास्ट, घर में मौजूद 6 लोगों की बाल-बाल बची जान Accident News: कार से टकराकर हवा में उछला बाइक सवार, स्कूटी सवार महिलाएं भी घायल Bhupesh Baghel: मतदाता सूची काे लेकर कांग्रेस का सवाल, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा समाधान नहीं तो हाईकोट भी जाएंगें Tuta Forest: फिल्म सिटी के लिए पेड़ों की कटाई पर गरमाई सियासत, ग्रामीणों का विरोध तेज, स्मृति ईरानी को लिखा पत्र Bilaspur News: 188 करोड की लागत से बनी सड़क निर्माण पुरा होने से पहले ही जर्ज़र Raigarh Cyber Crime: डॉक्टर से 34 लाख की ठगी, इंदौर से 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Fire Accident: करवाचौथ पर गैस सिलेंडर ब्लास्ट, घर में मौजूद 6 लोगों की बाल-बाल बची जान Accident News: कार से टकराकर हवा में उछला बाइक सवार, स्कूटी सवार महिलाएं भी घायल Bhupesh Baghel: मतदाता सूची काे लेकर कांग्रेस का सवाल, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा समाधान नहीं तो हाईकोट भी जाएंगें Tuta Forest: फिल्म सिटी के लिए पेड़ों की कटाई पर गरमाई सियासत, ग्रामीणों का विरोध तेज, स्मृति ईरानी को लिखा पत्र
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhattisgarh Government: दिव्यांगजन राज्य स्तरीय …
Image Source: Keertiman
Image Source: Keertiman
राज्य सरकार

Chhattisgarh Government: दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार कर्मचारी, संस्था और जिलों को मिलेगा सम्मान

Chhattisgarh Government: छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 2 नवंबर कर दी गई है। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के कल्याण, पुनर्वास, रोजगार और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं और जिलों को सम्मानित किया जाएगा।

स
प्रकाशित: 30 Oct 2026, 03:09 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Government: समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2026 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 2 नवंबर 2026 कर दी गई है। प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के कल्याण, पुनर्वास, रोजगार एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं तथा जिलों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार

समाज कल्याण विभाग द्वारा दृष्टिहीन, श्रवण निःशक्त, अस्थि बाधित तथा प्रमस्तिष्क अंगघात एवं बहु विकलांग श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अंतर्गत सर्वोत्तम दिव्यांग कर्मचारी, दिव्यांगजनों को लाभप्रद रोजगार एवं बाधारहित कार्यस्थल उपलब्ध कराने वाले सर्वोत्तम नियोक्ता, दिव्यांगता के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सर्वाेत्तम स्वैच्छिक संस्था तथा दिव्यांगजनों के पुनर्वास, बाधारहित भवन निर्माण एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सर्वोत्तम जिले को सम्मानित किया जाएगा।

2 नवंबर तक निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत करें आवेदन

समाज कल्याण संचालनालय द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं की उत्कृष्ट प्रविष्टियां निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिला स्तर से प्राप्त आवेदनों की आवश्यक जांच एवं अनुशंसा के उपरांत प्रविष्टियां 2 नवंबर 2026 तक विशेष वाहक के माध्यम से संचालनालय को भेजी जाएंगी। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

दिव्यांगजन पुरस्कार के लिए 2 नवंबर तक करें आवेदन

जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के इच्छुक एवं पात्र दिव्यांगजन, नियोक्ता तथा स्वैच्छिक संस्थाएं अपने आवेदन निर्धारित प्रपत्र में संबंधित जिला कार्यालय, समाज कल्याण विभाग में प्रस्तुत कर सकते हैं। पुरस्कार एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.sw.cg.nic.in अथवा हेल्पलाइन नंबर 155326 से प्राप्त की जा सकती है। विभाग ने पात्र आवेदकों से समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें