"समाज कल्याण विभाग" के लिए 48 परिणाम मिले
राज्य सरकार
समाज कल्याण विभाग की संवेदनशील पहल, जरूरतमंद को तुरंत उपलब्ध कराया वॉकर
मनेंद्रगढ़ में समाज कल्याण विभाग ने आवेदन मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहम्मद नजीर खान को उसी दिन वॉकर उपलब्ध कराया। विभाग ने जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों को समय पर सहायता पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
महासमुंद
समीक्षा बैठक : 839 दिव्यांग बच्चों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग की बैठक
बागबाहरा ब्लॉक में शिक्षा और समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि क्षेत्र में लगभग 839 दिव्यांग बच्चे हैं, जिनके सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए गए। जनपद उपाध्यक्ष श्री तरुण व्यवहार ने दिव्यांग बच्चों को पेंशन और अन्य लाभ समय पर दिलाने पर जोर दिया तथा जिनके प्रमाण पत्र नहीं बने हैं उनका चिन्हांकन करने को कहा।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: 97 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरत के अनुसार सहायक उपकरणों का होगा वितरण
Chhattisgarh News: जिला स्तरीय आकलन शिविर में 97 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 17 बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरणों के लिए चुना गया है। दिसंबर में आयोजित वितरण शिविर में उन्हें उपकरण दिए जाएंगे। साथ ही पात्र बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र और UDID कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी पूरी की गई।
राज्य सरकार
Mahasamund Rajyotsav: 16 विभागों की प्रदर्शनी में दिखी विकास की झलक, हितग्राहियों को मिला लाभ
Mahasamund Rajyotsav: 16 विभागों ने विकास योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने स्टॉलों का अवलोकन किया और पात्र हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, लाभार्थी किट एवं अन्य योजनाओं का लाभ वितरित किया।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Government: दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार कर्मचारी, संस्था और जिलों को मिलेगा सम्मान
Chhattisgarh Government: छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 2 नवंबर कर दी गई है। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के कल्याण, पुनर्वास, रोजगार और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं और जिलों को सम्मानित किया जाएगा।
केंद्र सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: बस्तर के विकास को मिलेगी रफ्तार, 200 से अधिक सुरक्षा शिविर बनेंगे, सेवा डेरा
Seva Sankalp Abhiyan: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सलमुक्त बस्तर में शांति, विकास और खुशहाली को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। सरकार का लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर बस्तर के हर गांव और परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: पायल को मिला सहारा, अब आसान होगा रोजमर्रा का जीवन
Seva Sankalp Abhiyan: दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण निवासी दिव्यांग पायल नाग को सेवा संकल्प अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग ने व्हीलचेयर और बैसाखी प्रदान की, इससे उन्हें रोजमर्रा के काम करने और आवागमन में सहूलियत मिलेगी। यह सहायता पायल को आत्मनिर्भर बनने और दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद करेगी।
शिक्षा
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन का नया मौका, 1654 पदों के विज्ञापन में संशोधन
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 के विस्तृत विज्ञापन में हाईकोर्ट के आदेश के बाद संशोधन किया गया है। हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, गणित और कृषि विषयों में दिव्यांगता की पात्र श्रेणियों का विस्तार किया गया है। कुल 1,654 पदों पर भर्ती के लिए नए पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन की तारीख व्यापमं अलग से घोषित करेगा।
राज्य सरकार
Artificial Hand: निदान-03 शिविर में तेजराम साहू को मिला कृत्रिम हाथ, लौटा आत्मविश्वास
Artificial Hand: ग्राम गोजी निवासी तेजराम साहू को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘निदान-03’ शिविर में कृत्रिम हाथ प्रदान किया गया। 18 वर्ष की उम्र में ट्रेन हादसे में अपना दायां हाथ गंवाने वाले तेजराम को शिविर में महज डेढ़ से दो घंटे के भीतर कृत्रिम हाथ तैयार कर दिया गया।
शिक्षा
CG High Court News: शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट की रोक, 2,292 पदों पर होनी थी भर्ती
CG High Court News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दिव्यांग अभ्यर्थियों के आरक्षण विवाद में शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई है। भर्ती के तहत 2,292 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। सहायक शिक्षक परीक्षा 11 अक्टूबर और शिक्षक परीक्षा 25 अक्टूबर को निर्धारित थी।
रायपुर
Chhattisgarh Social Welfare Scam: CBI जांच पूरी, 40 करोड़ की धांधली में अधिकारियों पर जल्द दाखिल होगी चार्जशीट
Chhattisgarh Social Welfare Scam: छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता मामले में CBI की जांच पूरी होने की जानकारी सामने आई है। 2004 से 2018 के बीच करीब 40 करोड़ रुपये की गड़बड़ी के साक्ष्य मिलने का दावा है। जांच एजेंसी अब संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी में है।
राज्य सरकार
IED Blast: पीड़ितों के लिए लगेंगे दिव्यांग सेवा शिविर, मिलेंगे कृत्रिम अंग
IED Blast: उप मुख्यमंत्री के अनुसार बस्तर संभाग में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांगजनों की मदद के लिए अक्टूबर में दो बड़े निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर लगाए जाएंगे। पहला शिविर 5 से 7 अक्टूबर तक जगदलपुर और दूसरा 15 से 17 अक्टूबर तक दंतेवाड़ा में आयोजित होगा। जगदलपुर शिविर के लिए बस्तर, कांकेर, नारायणपुर और कोंडागांव के 2,953 दिव्यांगजन चिन्हांकित किए गए हैं।