Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार बच्चों को विकास का केंद्र बनाकर आगे बढ़ेगा छत्तीस…
यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करते
यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करते
राज्य सरकार

बच्चों को विकास का केंद्र बनाकर आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़, यूनिसेफ ने बढ़ाया सहयोग का दायरा

नवा रायपुर स्थित नीति भवन में राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा और यूनिसेफ इंडिया के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विकसित छत्तीसगढ़ प्रगति फ्रेमवर्क, देश के पहले राज्य-विशिष्ट बाल कल्याण सूचकांक, बच्चों के लिए सार्वजनिक वित्त, सामाजिक व्यवहार परिवर्तन और बस्तर अंजोर कार्यक्रम पर चर्चा की गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Jun 2026, 05:45 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:22 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को गति देने और बच्चों के समग्र विकास को राज्य की प्राथमिकता बनाने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा से यूनिसेफ इंडिया के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नीति भवन, नवा रायपुर में सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूनिसेफ इंडिया की फील्ड सेवा प्रमुख सोलेदाद हेरेरो ने किया। इस दौरान यूनिसेफ छत्तीसगढ़ फील्ड कार्यालय की प्रमुख सीमा कुमार एवं सामाजिक नीति प्रमुख डॉ. बाल परितोष दाश भी उपस्थित रहे। बैठक में विकसित छत्तीसगढ़ प्रगति फ्रेमवर्क, बाल कल्याण सूचकांक, बच्चों के लिए सार्वजनिक वित्त, सामाजिक व्यवहार परिवर्तन तथा बस्तर अंजोर कार्यक्रम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने स्पष्ट किया कि विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना में बच्चों को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य और विकास की आधारशिला के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक राज्य के प्रत्येक बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पर्याप्त पोषण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध नहीं होगा, तब तक विकसित छत्तीसगढ़ का सपना अधूरा रहेगा।

सामाजिक नीति सहयोग

राज्य नीति आयोग और यूनिसेफ के संयुक्त प्रयासों से स्थापित विकसित छत्तीसगढ़ सामाजिक नीति सहयोग इकाई (VC-SPS Unit) को बैठक में विशेष रूप से सराहा गया। यह इकाई राज्य में साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को बढ़ावा देने, बाल कल्याण सूचकांक विकसित करने, बच्चों के लिए बजट विश्लेषण करने और सामाजिक संरक्षण योजनाओं को मजबूत बनाने के लिए विभागों को तकनीकी सहायता प्रदान कर रही है। दोनों पक्षों ने इस इकाई को और अधिक प्रभावी तथा सशक्त बनाने पर सहमति जताई।

राज्य-विशिष्ट बाल कल्याण

बैठक की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक राज्य-विशिष्ट बाल कल्याण मापन प्रणाली और बाल वंचना सूचकांक विकसित करने की पहल रही। राज्य नीति आयोग ने बताया कि यह सूचकांक बच्चों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और संरक्षण से जुड़े अंतरालों की पहचान करने में मदद करेगा। इसके आधार पर विभाग अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुखी योजनाएं तैयार कर सकेंगे। साथ ही बच्चों के लिए किए जाने वाले बजटीय प्रावधानों का विश्लेषण करने हेतु एक मानक ढांचा भी विकसित किया जाएगा। यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने इस पहल को देश के लिए एक मॉडल बताया और इसकी सराहना की।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें