Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग छत्तीसगढ़ का गौरव : रायपुर की संस्था ARKASA का वै…
पोलैंड में ARKASA स्पेस ट्रेनिंग टीम
पोलैंड में ARKASA स्पेस ट्रेनिंग टीम
रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ का गौरव : रायपुर की संस्था ARKASA का वैश्विक मुकाम, पोलैंड में सफल रहा हाई-जी फोर्स प्रशिक्षण

रायपुर स्थित अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था अरकासा (ARKASA) की टीम ने पोलैंड में आयोजित विश्वस्तरीय मानव सेंट्रीफ्यूज (जी-फोर्स) प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाया है। इस प्रशिक्षण में अर्शलीन कौर साहनी, बिस्वजीत दास, लूमेश साहू और अनुष्का राठौर ने भाग लिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 26 Jul 2026, 09:01 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 04:27 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ की अंतरिक्ष अनुसंधान एवं अंतरिक्ष वास्तुकला (स्पेस आर्किटेक्चर) के क्षेत्र में कार्यरत संस्था अरकासा (ARKASA) – अंतरिक्ष वास्तुकला एवं डिज़ाइन अनुसंधान प्रयोगशाला ने पोलैंड में आयोजित विश्वस्तरीय मानव सेंट्रीफ्यूज (घूर्णन यंत्र) प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। यह प्रशिक्षण दुनिया के सबसे उन्नत सैन्य और अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल माना जाता है।
यह उपलब्धि संस्था की संस्थापक अर्शलीन कौर साहनी, सह-संस्थापक बिस्वजीत दास तथा उनकी टीम ने हासिल की। यह वही प्रशिक्षण है, जिसका उपयोग आधुनिक लड़ाकू विमानों के पायलटों और अंतरिक्ष यात्रियों को उच्च गुरुत्वाकर्षण (जी-फोर्स) की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के लिए तैयार करने में किया जाता है।

रायपुर से संचालित हो रही है अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था

रायपुर स्थित अरकासा एक उभरती हुई अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था है, जो विज्ञान, वास्तुकला, डिज़ाइन और मानव अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था भविष्य में चंद्रमा और मंगल ग्रह पर मानव आवास की रूपरेखा तैयार करने, अंतरिक्ष अनुसंधान, अंतरिक्ष शिक्षा तथा मानव-केंद्रित अंतरिक्ष आवास विकसित करने जैसे विषयों पर शोध कर रही है। संस्था इसरो (ISRO) के स्पेस ट्यूटर कार्यक्रम में पंजीकृत है तथा भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) के नवाचार तंत्र का भी हिस्सा है। संस्था का उद्देश्य भारत में अंतरिक्ष वास्तुकला के क्षेत्र को बढ़ावा देना और युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान एवं अनुसंधान से जोड़ना है।

पोलैंड के प्रतिष्ठित संस्थानों में हुआ प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण पोलैंड के एनालॉग अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण केंद्र तथा सैन्य विमानन चिकित्सा संस्थान, वारसॉ के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें संस्थापक अर्शलीन कौर साहनी, सह-संस्थापक बिस्वजीत दास, टीम सदस्य लूमेश साहू तथा अनुष्का राठौर ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को अत्यधिक जी-फोर्स का अनुभव कराया गया। साथ ही उच्च गुरुत्वाकर्षण के दौरान शरीर की कार्यप्रणाली, बेहोशी से बचाव की तकनीक, विशेष शारीरिक अभ्यास तथा लड़ाकू विमान के कॉकपिट जैसी परिस्थितियों में प्रशिक्षण दिया गया। 

भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए महत्वपूर्ण अनुभव 

संस्थापक अर्शलीन कौर साहनी ने कहा कि भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों में केवल आधुनिक तकनीक ही नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में मानव शरीर की क्षमता को समझना भी बेहद आवश्यक है। इस प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव अंतरिक्ष आवास निर्माण, मानव अंतरिक्ष उड़ान और भविष्य के अनुसंधान कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के उभरते अंतरिक्ष नवाचार क्षेत्र के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से अरकासा ने यह साबित किया है कि प्रदेश के युवा भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरिक्ष अनुसंधान और मानव अंतरिक्ष मिशनों में महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता रखते हैं। इस प्रशिक्षण दल में शामिल आकाश साहू रायपुर विधानसभा क्षेत्र के समीप स्थित ग्राम बरौदा के निवासी हैं। उनके पिता खेमेन्द्र साहू पुलिस विभाग में पदस्थ हैं, जबकि माता श्रीमती खुशबू साहू गृहिणी हैं। आकाश की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें