Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Road Accident: रक्षाबंधन पर दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसों में 2 की मौत Sukma Potakabin: 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, दूषित पानी और खाने पर गहराया शक, अस्पताल में इलाज जारी Kathmandu Flood: भीषण बाढ़ और भूस्खलन से 580 से ज्यादा मौतें, सद्गुरु के आश्रम के 77 श्रद्धालुओं समेत 320 भारतीय लापता Raipur electric shock: वाटर कूलर छूते ही युवक को लगा करंट, बचाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी आया चपेट में Ganja Smuggling: ओडिशा से मप्र गांजा तस्करी कर रहे बाप-बेटे गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का सामान जब्त Durg Road Accident: रक्षाबंधन पर दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसों में 2 की मौत Sukma Potakabin: 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, दूषित पानी और खाने पर गहराया शक, अस्पताल में इलाज जारी Kathmandu Flood: भीषण बाढ़ और भूस्खलन से 580 से ज्यादा मौतें, सद्गुरु के आश्रम के 77 श्रद्धालुओं समेत 320 भारतीय लापता Raipur electric shock: वाटर कूलर छूते ही युवक को लगा करंट, बचाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी आया चपेट में Ganja Smuggling: ओडिशा से मप्र गांजा तस्करी कर रहे बाप-बेटे गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का सामान जब्त
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Chhattisgarh Rainfall: छत्तीसगढ़ में बारिश का रिक…
Above-normal rainfall in Chhattisgarh so far.
Above-normal rainfall in Chhattisgarh so far.
राज्य सरकार

Chhattisgarh Rainfall: छत्तीसगढ़ में बारिश का रिकॉर्ड मजबूत, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से 166% ज्यादा वर्षा

Chhattisgarh Rainfall: छत्तीसगढ़ में 1 जून से 28 अगस्त 2026 तक औसतन 855.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो 10 साल के औसत से 100.8% है। बलरामपुर में 157.7% और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 166% बारिश दर्ज हुई, जबकि कांकेर, मोहला-मानपुर और सरगुजा जैसे जिलों में वर्षा की कमी बनी हुई है।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
29 Aug 2026, 02:46 PM
रायपुर

Chhattisgarh Rainfall:​ छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन में बारिश की स्थिति बेहद संतोषजनक बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, 1 जून 2026 से 28 अगस्त 2026 तक राज्य में औसतन 855.9 मि.मी. बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि बीते 10 वर्षों के औसत 849.3 मि.मी. की तुलना में 100.8 प्रतिशत है। अकेले 28 अगस्त को ही प्रदेश भर में औसतन 6.4 मि.मी. बारिश दर्ज की गई। राज्य के विभिन्न संभागों और जिलों में बारिश का वितरण काफी विविधतापूर्ण रहा है, जहाँ कुछ जिलों में रिकॉर्ड तोड़ वर्षा हुई है वहीं कुछ इलाकों में अब भी मानसून की गति थोड़ी धीमी बनी हुई है।

सरगुजा संभाग की बात करें तो बलरामपुर जिले में मानसून की सबसे अधिक मेहरबानी देखने को मिली है, जहाँ औसत की तुलना में 157.7 प्रतिशत यानी 1164.4 मि.मी. बारिश हो चुकी है और यहाँ आज भी सर्वाधिक 29.3 मि.मी. पानी बरसा। संभाग के अन्य जिलों जैसे सूरजपुर में 963.5 मि.मी. (109.6%), मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 920.0 मि.मी. (116.7%), कोरिया में 702.3 मि.मी. (89.9%) और जशपुर में 716.9 मि.मी. (86.9%) बारिश दर्ज की गई है, जहाँ आज 16.9 मि.मी. पानी गिरा। वहीं सरगुजा जिला अब भी वर्षा के मामले में थोड़ा पीछे है, जहाँ अब तक औसत की केवल 77.1 प्रतिशत (504.4 मि.मी.) ही बारिश हुई है।

रायपुर में सामान्य से 30% ज्यादा बारिश

​मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर और बिलासपुर संभाग में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। प्रदेश में प्रतिशत के आधार पर सबसे अधिक 166.0 प्रतिशत बारिश सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में दर्ज की गई है, जहाँ कुल 1088.5 मि.मी. पानी बरसा है। रायपुर जिले में 920.0 मि.मी. (130.7%) और महासमुंद में 1017.9 मि.मी. (130.7%) बारिश के साथ आंकड़े बेहद मजबूत हैं। इसी क्रम में गरियाबंद में 989.2 मि.मी. (120.4%), बलौदाबाजार में 898.7 मि.मी. (114.4%) तथा धमतरी जिले में 833.6 मि.मी. (101.5%) बारिश हुई है। बिलासपुर संभाग में मुंगेली जिला 896.8 मि.मी. (120.5%) और जांजगीर-चांपा 1025.7 मि.मी. (114.6%) वर्षा के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि बिलासपुर में 890.7 मि.मी. (109.2%), सक्ती में 846.2 मि.मी. (105.8%), कोरबा में 953.2 मि.मी. (105.0%) तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 831.2 मि.मी. (102.7%) वर्षा दर्ज हुई है। कोरबा में आज भी 24.1 मि.मी. की अच्छी बारिश हुई, जबकि रायगढ़ जिला 891.2 मि.मी. (99.8%) वर्षा के साथ सामान्य स्थिति के बेहद करीब है।

बालोद में 108% बारिश, मोहला में 70.6%

दुर्ग संभाग के मैदानी इलाकों में बारिश का मिला-जुला असर दिख रहा है। बालोद जिले में सामान्य से अधिक 844.6 मि.मी. (108.2%) बारिश हो चुकी है, वहीं दुर्ग जिला 636.5 मि.मी. (100.4%) के साथ बिल्कुल सामान्य स्तर पर बना हुआ है। राजनांदगांव 698.0 मि.मी. (99.3%) और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 583.5 मि.मी. (95.4%) के साथ सामान्य के आंकड़े को छू रहे हैं। हालांकि कबीरधाम में 550.1 मि.मी. (85.6%), बेमेतरा में 493.7 मि.मी. (78.2%) और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 689.3 मि.मी. (70.6%) वर्षा के साथ स्थिति थोड़ी धीमी बनी हुई है।

नारायणपुर में 1260 मिमी से ज्यादा बारिश

​दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग में नारायणपुर जिला 1260.9 मि.मी. (121.3%) बारिश दर्ज कर पूरे संभाग में सबसे आगे है, जहाँ आज भी 21.5 मि.मी. बारिश दर्ज की गई। दंतेवाड़ा जिले में 1063.2 मि.मी. (95.4%) बारिश के साथ जल स्तर बेहतर है। बीजापुर में कुल वर्षा का आंकड़ा 1213.9 मि.मी. पहुँच चुका है जो औसत का 80.0 प्रतिशत है, वहीं सुकमा में 846.1 मि.मी. (72.3%), कोण्डागांव में 758.9 मि.मी. (80.2%) और बस्तर जिले में 837.3 मि.मी. (77.8%) बारिश दर्ज की गई है। पूरे प्रदेश में औसतन प्रतिशत के लिहाज से सबसे कम वर्षा कांकेर जिले में 713.1 मि.मी. (65.6%) दर्ज की गई है, हालांकि यहाँ आज 12.5 मि.मी. बारिश दर्ज की गई जिससे आने वाले दिनों में स्थिति सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है।


क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें