Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Chhattisgarh Youth Commission : युवाओं की प्रतिभा…
Image Source: Keertiman Media
Image Source: Keertiman Media
राज्य सरकार

Chhattisgarh Youth Commission : युवाओं की प्रतिभा को मिला सम्मान और अवसर, ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह

Chhattisgarh Youth Commission: युवा उड़ान कार्यक्रम में 16 से 24 वर्ष के युवाओं को जोड़ा जा रहा है। मेधावी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों, तकनीकी छात्रों, कंटेंट क्रिएटर्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रतिभा निखारने के अवसर व मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
05 Sep 2026, 04:44 PM
रायपुर
Chhattisgarh Youth Commission: जिला मुख्यालय स्थित ए.जी. ऑडिटोरियम में शनिवार को ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में युवाओं के लिए केवल शिक्षा हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपने हुनर, कौशल, जिज्ञासा और रचनात्मकता को लगातार विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए बेहतर अवसर और मंच उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन 2047 से जोड़ने तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ते हुए उनके अंदर नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को विकसित करना है।

युवा उड़ान में 16 से 24 वर्ष के युवाओं की भागीदारी

तोमर ने बताया कि ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 11वीं के मेधावी विद्यार्थी, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं, कला, साहित्य, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले युवा, खेल अकादमियों के प्रशिक्षणार्थी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई के विद्यार्थी, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर, सामाजिक कार्यकर्ता, कौशल विकास प्रशिक्षणार्थी, छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थी, दिव्यांगजन एवं आत्मसमर्पित पूर्व नक्सली युवाओं को भी कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा के अनुरूप नए अवसरों की तलाश करने और समाज तथा देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग की वेबसाइट एवं निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

युवाओं को राष्ट्र निर्माण की भूमिका से कराया परिचित

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। ‘युवा शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ विषय पर डॉ. मीनाक्षी ठाकुर ने संबोधित करते हुए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति के महत्व की जानकारी दी।वहीं ‘एक देश-एक चुनाव’ विषय पर डॉ. विश्वजीत ने विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। उन्होंने विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सरल तरीके से समझाया। ‘युवा उड़ान’ विषय पर डॉ. सतीश पाण्डेय ने प्रेरक कहानियों के माध्यम से विद्यार्थियों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

उत्कृष्ट खिलाड़ियों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

कार्यक्रम में जिले के उन खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है। खेलो इंडिया के जिला उपविजेता फुटबॉल खिलाड़ी शशिकांत कुमेटी एवं मनीष कोवाची को खेल पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के मलखंभ विजेता खिलाड़ी संताय पोटाई एवं मोनिका पोटाई को भी सम्मानित किया गया। खो-खो में ऑल इंडिया स्तर के लिए क्वालीफाई करने वाली अमृता गोटा को तथा राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में नेशनल खो-खो के विजेता खिलाड़ी शामुएल कल्लो एवं किशोर कावड़ो को भी खेल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली दिव्या कांगे को भी सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी कार्यक्रम में सम्मान मिला। कक्षा 10वीं की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा भाविका देवांगन को 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कोविता कोर्राम ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए, जिसके लिए उन्हें भी सम्मानित किया गया।

युवाओं को अवसर देने पर जोर

‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम के माध्यम से जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा और कौशल प्रदर्शित करने के साथ-साथ विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में युवाओं को शिक्षा, खेल, कौशल विकास, रचनात्मकता, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रस्थ बघेल, जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, छोटेडोंगर सरपंच संध्या पवार, पार्षद रामशिला नाग सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल, डीएफओ डॉ. वेंकटेशा एमजी, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मंडावी, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ पांडे सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें