Monday, 03 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
रायपुर नगर निगम की कार्रवाई: अवैध पेंटिंग पर रोक और गंदगी फैलाने वाले होटल पर लगाया जुर्माना बारिश के मौसम में बढ़ा सांपों का खतरा, बिस्तर में छिपे करैत के डसने से युवक की मौत भाठागांव में चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक ने कूदकर बचाई जान बेंद्री डैम में दर्दनाक हादसा, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत जांजगीर-चांपा में लिफ्ट मांगकर चौकीदार की हत्या, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार महासमुंद राजस्व पटवारी संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर खींचा सरकार का ध्यान रायपुर नगर निगम की कार्रवाई: अवैध पेंटिंग पर रोक और गंदगी फैलाने वाले होटल पर लगाया जुर्माना बारिश के मौसम में बढ़ा सांपों का खतरा, बिस्तर में छिपे करैत के डसने से युवक की मौत भाठागांव में चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक ने कूदकर बचाई जान बेंद्री डैम में दर्दनाक हादसा, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत जांजगीर-चांपा में लिफ्ट मांगकर चौकीदार की हत्या, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार महासमुंद राजस्व पटवारी संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर खींचा सरकार का ध्यान
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग खमतराई स्कूल में हुआ बाल कैबिनेट चुनाव, छात्रों न…
बाल कैबिनेट चुनाव में मतदान करते विद्यार्थी
बाल कैबिनेट चुनाव में मतदान करते विद्यार्थी
रायपुर संभाग

खमतराई स्कूल में हुआ बाल कैबिनेट चुनाव, छात्रों ने सीखा लोकतंत्र का महत्व

आरंग के खमतराई स्कूल में विद्यार्थियों के लिए बाल कैबिनेट चुनाव का आयोजन किया गया। नामांकन, प्रचार, मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया के जरिए बच्चों ने लोकतंत्र और मतदान के महत्व को समझा। चुनाव के बाद विभिन्न पदों पर छात्रों का चयन किया गया।

कीर्तिमान न्यूज
03 Aug 2026, 07:17 PM
आरंग
आरंग, संकुल खमतराई के हाई स्कूल एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से बाल कैबिनेट का गठन किया गया। विद्यालय में पूरी चुनाव प्रक्रिया को वास्तविक मतदान की तरह आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। संकुल प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर और संकुल समन्वयक हरीश दीवान के मार्गदर्शन में आयोजित इस चुनाव में बच्चों को नामांकन दाखिल करने से लेकर मतदान और मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया। चुनाव में शामिल प्रत्याशियों को नाम वापसी का अवसर भी दिया गया। इसके बाद उम्मीदवारों ने अपने चुनाव चिन्ह के साथ पोस्टर तैयार कर प्रचार किया, जिससे विद्यालय परिसर में चुनाव जैसा माहौल देखने को मिला।

विद्यार्थियों ने निभाई निर्वाचन अधिकारियों की भूमिका 

बाल कैबिनेट चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने मतदान की प्रक्रिया, मताधिकार के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझा। शांतिपूर्ण मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। चुनाव परिणामों में शाला नायक पद पर युवराज साहू और उपशाला नायक पद पर हिमांशु यादव निर्वाचित हुए। 

विभिन्न पदों पर चुने गए छात्र 

बाल कैबिनेट में क्रीड़ा सचिव के रूप में नवीन लोधी, उप क्रीड़ा सचिव योग्यता साहू, सांस्कृतिक सचिव प्रतीक्षा यादव, उप सांस्कृतिक सचिव जागृति साहू, स्काउट प्रमुख मानसू लोधी, गाइड प्रमुख वीणा साहू, रेड क्रॉस प्रमुख लेशमी साहू, अनुशासन प्रमुख काव्य लोधी, स्वच्छता प्रमुख मीनाक्षी साहू और पर्यावरण प्रमुख के पद पर इंदु साहू चुनी गईं। इसके अलावा कक्षा नायक और उप कक्षा नायक के लिए भी चुनाव कराया गया। कक्षा छठवीं से मयंक यादव और दीक्षा साहू, सातवीं से वैष्णवी साहू और रितिका साहू, आठवीं से पुराणिक दास मानिकपुरी और ऋषिका साहू, नवमी से कंचन यादव और योगेश साहू तथा दसवीं से देविका लोधी और हिमांशु लोधी चुने गए।

शिक्षकों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन 

बाल कैबिनेट चुनाव को सफल बनाने में सी.एल. एनेस्वरी, लायक सिंह डहरिया, तारकेश्वर डडसेना, पुनेश्वर साहू, हेमा बंजारे, सौरभ साहू, बबीता लहरे और सीमा राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास होता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें