Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग CHO वेतनमान विवाद : सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियो…
कर्मचारियों का वेतनमान को लेकर प्रदर्शन
कर्मचारियों का वेतनमान को लेकर प्रदर्शन
रायपुर संभाग

CHO वेतनमान विवाद : सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से न्याय की गुहार

छत्तीसगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने वेतनमान में कथित गड़बड़ी को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। संघ ने आरोप लगाया कि राज्य स्तर के अधिकारियों द्वारा गलत प्रस्ताव भेजे जाने के कारण 3,700 से अधिक सीएचओ अपने निर्धारित वेतनमान और आर्थिक लाभ से वंचित हैं। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और संशोधित वेतनमान को एरियर सहित लागू करने की मांग की है।

प्रकाशित: 22 Jul 2026, 05:38 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 04:27 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने वेतनमान में कथित गड़बड़ी और प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में बुधवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालयों में रैली निकालकर अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रायपुर में यह प्रदर्शन जिला अध्यक्ष सरिता साहू के नेतृत्व में किया गया। संघ पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासनिक स्तर पर हुई लापरवाही के कारण प्रदेश के 3,700 से ज्यादा सीएचओ अपने तय वेतनमान और आर्थिक लाभ से वंचित हैं।

स्वीकृत प्रस्ताव के विपरीत भेजने का आरोप 

संघ का दावा है कि राज्य स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय बैठक और तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों के बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना में सीएचओ के वेतनमान पुनर्निर्धारण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इसके बावजूद अधिकारियों ने केंद्र सरकार को स्वीकृत निर्णय के अनुसार प्रस्ताव नहीं भेजा और पुराने प्रस्ताव को ही आगे बढ़ा दिया। संघ ने कहा कि इसी वजह से नया वेतनमान लागू होने की प्रक्रिया रुक गई है। संगठन का आरोप है कि यदि स्वीकृत प्रस्ताव समय पर भेजा जाता तो सीएचओ को लंबे समय से लंबित आर्थिक लाभ मिल सकता था। 

आरटीआई दस्तावेजों का दिया हवाला 

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मिले दस्तावेजों, शासी निकाय की बैठक के कार्यवृत्त और भारत सरकार के रिकॉर्ड ऑफ प्रोसीडिंग्स (ROP) का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य से भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर ही निर्णय लिया था। संघ के अनुसार, केंद्र स्तर पर किसी तरह की रोक नहीं थी, बल्कि राज्य स्तर से ही अनुमोदित निर्णय के अनुरूप प्रस्ताव नहीं भेजा गया।

25 हजार मानदेय सहित अन्य लाभ की मांग 

संघ ने कहा कि आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की गाइडलाइन में सीएचओ के लिए 25 हजार रुपये प्रतिमाह निश्चित मानदेय और कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि का प्रावधान है। इसके बावजूद प्रदेश के सीएचओ को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। संगठन ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

एरियर सहित भुगतान की मांग 

संघ ने सरकार से मांग की है कि अनुपूरक पीआईपी के माध्यम से संशोधित वेतनमान का प्रस्ताव दोबारा केंद्र सरकार को भेजा जाए। साथ ही भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार वेतनमान लागू कर एरियर सहित सभी वित्तीय लाभ दिए जाएं। प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है। यह प्रशासनिक पारदर्शिता और सीएचओ कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द इस मामले में सकारात्मक निर्णय लेगी। रायपुर में ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दीपचंद निषाद, संभाग अध्यक्ष मुकेश टंडन, जिला अध्यक्ष सरिता साहू सहित संघ के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें